लाइव न्यूज़ :

Watch: कबड्डी खेल के लाइव मैच में हुआ बड़ा हादसा, विरोधी टीम से बचकर भाग रहा था खिलाड़ी, गिरा और अचानक हो गई मौत

By आजाद खान | Updated: July 27, 2022 12:39 IST

विमलराज की मौत के पीछे अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि खेल के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई होगी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में खेल के दौरान एक कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसकी जान जाती दिखाई दी है। पुलिस ने इस घटना को हादसा या शाजिश दोनों एंगल से जांच कर रही है।

चेन्नई: तमिलनाडु के पनरुती कस्बे एक गांव कबड्डी मैच के दौरान एक खिलाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यह देखा गया है कि कैसे खेल-खेल में खिलाड़ी की जान चली हई है। 

घटना को लेकर वीडियो के आधार पर मामला दर्ज हुो गया है और पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि क्या यह सच में कोई हादसा था या सोची समझी कोई शाजिश थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह मामला तमिलनाडु के पनरुती कस्बे का मनाडिकुप्पम गांव का है जहां पर कबड्डी मैच के दौरान यह घटना घटी है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि विमलराज नामक एक युवक खेल के दौरान विरोध टीम के पास जाता है और इतने में विरोध टीम के लोग उसे घेर लेते है। 

कबड्डी खेल के नियम के अनुसार, विमलराज विरोधियों को छुने के बाद अपने टीम में आने की कोशिश करता है जबकि विरोधी उसे रोकने लगते है। इस दौरान वह विरोधियों पर से छलांग लगातर कूदकर भागगने की कोशिश करता है।

इतने में एक विरोधी टीम से युवक आता है और उसे रोकने लगता है जिससे वह विमलराज के सीने पर चढ़ जाता है। 

इसके बाद विमलराज हार जाता है और विरोधी टीम के तरफ ही रह जाता है। वीडियो में फिर देखा गया कि वह हारने के बाद उठने की कोशिश करता है लेकिन उठ नहीं पाता है। इतने में उसके टीम के सभी साथी आते है और उसे उठाना चाहते है, लेकिन वह उठ नहीं पाता है। 

इस कारण हुई होगी विमलराज की मौत

इस घटना के बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि विमलराज की मौत खेल के दौरान सीने पर लगे चोट के कारण उसे दिल का दौरा पड़ा होगा और इस कारण उसकी मौत हुई होगी। आपको बता दें कि 22 साल का कबड्डी खिलाड़ी विमलराज सलेम जिले के एक निजी कॉलेज में पढ़ता था। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोTamil NaduPoliceKabaddi League
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?