लाइव न्यूज़ :

भोपालः जिम में पति के साथ कसरत कर रही थी युवती, अवैध संबंधों के संदेह में पत्नी ने जूते से पीटा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 18, 2021 18:11 IST

घटना 15 अक्टूबर की शाम को कोहेफिजा पुलिस थाना इलाके में हुई और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ रविवार को मामले दर्ज किये हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे30 वर्षीय महिला अपनी बहन के साथ उस जिम में पहुंची।उसका पति अपनी इस कथित महिला मित्र सहित अन्य लोगों के साथ जिम कर रहा था।धारा 323, धारा 294 और धारा 506 के तहत रविवार को मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच कर रही है।

भोपालःमध्य प्रदेश के भोपाल में 30 वर्षीय महिला ने अपने 35 वर्षीय पति के साथ चल रहे एक युवती के कथित रूप से अवैध संबंधों के संदेह में जिम में कसरत कर रही इस युवती की पिटाई कर दी।

 

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यह घटना 15 अक्टूबर की शाम को कोहेफिजा पुलिस थाना इलाके में हुई और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ रविवार को मामले दर्ज किये हैं। कोहेफिजा पुलिस थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी ने सोमवार को बताया कि 30 वर्षीय महिला अपनी बहन के साथ उस जिम में पहुंची, जहां उसका पति अपनी इस कथित महिला मित्र सहित अन्य लोगों के साथ जिम कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला को संदेह था कि उसके पति का इस युवती के साथ अवैध संबंध हैं। महिला ने युवती के साथ जूते से मारपीट करना शुरू कर दी। पिटाई कर रही महिला के पति ने इस युवती को बचाने की कोशिश की तो पत्नी ने उसकी भी जूते से पिटाई कर दी। यह तमाशा करीब 10 मिनट तक चलता रहा।’’

बाजपेयी ने कहा, ‘‘शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ भांदवि की धारा 323, धारा 294 और धारा 506 के तहत रविवार को मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी उस पर झूठा आरोप लगा रही है और जिस युवती की पिटाई की गई है, वह उसे पहले से नहीं जानता है।

बाजपेयी ने बताया कि यह दंपति यहां नूरमहल रोड के निवासी हैं और इस महिला ने कुछ समय पहले शाहजहांनाबाद थाने में भी पति के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति किसी दूसरी युवती के साथ घूमता-फिरता है और ऐतराज करने पर उसके साथ मारपीट करता है। शिकायत के बाद महिला मायके में रहने लगी थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो