लाइव न्यूज़ :

भोपाल: बेटे ने मां की इच्छा की पूरी, तो पत्नी ने मांगा तलाक

By धीरज मिश्रा | Updated: January 25, 2024 15:11 IST

पत्नी ने अपने पति से तलाक इसलिए मांगा है क्योंकि पति ने उसकी इच्छा पूरी नहीं की और मां की इच्छा पूरी की। मध्यप्रदेश के भोपाल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक पति पत्नी के बीच विवाद का कारण अयोध्या बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी ने पति से तलाक मांगा क्योंकि पति ने उसकी इच्छा पूरी नहीं कीपत्नी को जाना था हनीमून पर गोवा पति लेकर आया अयोध्या अयोध्या से वापिस आने के बाद कोर्ट में पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दी

Bhopal: जब से अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है तब से भारी संख्या में यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लग रहा है। लेकिन, एक घर में परिवार को अयोध्या जाना कलह की वजह बन गई है। स्थिति तो यह है कि एक हंसता खेलता हुआ रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया है। दरअसल, एक पत्नी ने अपने पति से तलाक इसलिए मांगा है क्योंकि पति ने उसकी इच्छा पूरी नहीं की और मां की इच्छा पूरी की।

यहां बताते चले कि मध्यप्रदेश के भोपाल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक पति पत्नी के बीच विवाद का कारण अयोध्या बन गया है। पति से पत्नी ने तलाक इसलिए मांग लिया क्योंकि पति ने हनीमून पर गोवा ले जाने के लिए भरोसा दिलाया। लेकिन, पति पत्नी को गोवा ले जाने की बजाय अयोध्या लेकर चला गया। जब पत्नी अयोध्या से लौटी तो उसने कुटुंब न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी लगाई है।

गोवा क्यों नहीं ले गया पति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, भोपाल के रहने वाले इस कपल की शादी बीते साल अगस्त महीने में हुई थी। लेकिन, कई महीने बीतने के बाद भी दोनों बाहर घूमने व हनीमून मनाने के लिए बाहर नहीं जा पाए थे। हालांकि, हनीमून पर जाने की बात होती थी। एक दिन पत्नी ने पति से विदेश हनीमून पर जाने के लिए कहा। लेकिन पति ने अपने बुजुर्ग माता पिता की उम्र का हवाला देते हुए भारत में ही हनीमून पर चलने के लिए पत्नी को कहा।

बाद में दोनों के बीच गोवा जाने के लिए सहमति बन गई। लेकिन, इस बीच माता पिता ने बनारस और अयोध्या जाने की इच्छा जाहिर की। इस बीच पत्नी का आरोप है कि उसे गोवा जाने से एक दिन पहले पता चला कि वह हनीमून पर गोवा नहीं बल्कि अयोध्या जा रहे हैं। इधर अयोध्या से लौटने के बाद पत्नी ने कोर्ट में पति से तलाक के लिए अर्जी दी है।

पति-पत्नी की काउंसलिंग की जा रही है

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पति पत्नी की फिलहाल,काउंसलिंग की जा रही है। रिलेशनशिप काउंसलर के अनुसार, पत्नी ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसे कम समय देता है और अपने माता पिता को ज्यादा समय देता है। साथ ही वह शादी के बाद से उसे नजरअंदाज कर रहा है।

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेशगोवाअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल