लाइव न्यूज़ :

Niyamat Kaur: ढोल-नगाड़ों और गुलाब के फूलों से हुआ सीएम की बेटी का स्वागत, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: March 29, 2024 15:37 IST

Niyamat Kaur: पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने अपनी बच्ची का घर पर जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के बीच सीएम ने अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए घर में प्रवेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान के घर आई खुशियां अस्पताल से बेटी को लेकर घर पहुंचे सीएम मान भगवंत मान ने बेटी का नाम नियामत कौर रखा है

Niyamat Kaur: पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने अपनी बच्ची का घर पर जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के बीच सीएम ने अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए घर में प्रवेश किया। इस दौरान उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर भी मौजूद रहीं। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि भगवंत मान ने अपनी बेटी का नाम नियामत कौर रखा है। मान तीसरी बार पिता बने हैं। उन्हें पहली पत्नी से दो बच्चे हैं।

देर रात बेटी को देखने गए थे भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने बेटी का नामकरण कर दिया है। बेटी का नाम नियामत कौर रखा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को बेटी का जन्म हुआ। सभी खुश हैं। मैं भी बेहद खुश हूं। उन्होंने कहा कि मैं देर रात बाद अपनी बेटी को देखा। उन्होंने बताया कि बेटी के नाम का भी अर्थ है। उन्होंने कहा कि नियामत का अर्थ धन-संपदा और ईश्‍वर की ओर से दिया गया वैभव होता है। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं करना चाहिए। दोनों को एक समान समझना चाहिए। हमें तो स्वस्थ बच्चे की कामना करनी चाहिए।

आप प्रमुख ने भी दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी भगवंत मान को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। गुरुवार को जब केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में पेश किया गया तो उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भगवंत मान के घर लक्ष्मी आई है। वह पिता बने हैं उन्हें मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं देता हूं।

दूसरी शादी दो साल पहले हुई थी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने डॉक्‍टर गुरप्रीत कौर से 7 जुलाई 2022 को दूसरी शादी की थी। इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। सीएम का पहली पत्नी के साथ कई सालों पहले तलाक हो चुका है।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबGurdaspurAAP's Uttar PradeshAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो