लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: भारी बारिश से एयरपोर्ट के बाहर की सड़क डूबी, लोगों ने की ट्रैक्टर की सवारी

By विशाल कुमार | Updated: October 12, 2021 10:40 IST

यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर तक का सहारा लेना पड़ा. वहीं, एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ट्रैक्टर से यात्रियों को लाने-ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में सोमवार को पूरे दिन हुई भारी बारिश, पानी से भर गया रास्ता.विमान पकड़ने के लिए यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर तक का सहारा लेना पड़ा.ट्रैक्टर से यात्रियों को लाने-ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बेंगलुरु: सोमवार को पूरे दिन हुई भारी बारिश के बाद बेंगलुरु के केंपगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केईए) के बाहर का रास्ता जलमग्न हो गया जिसके कारण एयरपोर्ट के लिए जा रही टैक्सियां और निजी गाड़ियां फंस गईं.

ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर तक का सहारा लेना पड़ा. वहीं, एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ट्रैक्टर से यात्रियों को लाने-ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस बीच, पुलिस ने बताया कि आईटी हब की कोनाप्पना अग्रहारा सीमा में, एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई. अंदर दो लोग थे, दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा.

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मंगलवार के लिए, मौसम विभाग ने कर्नाटक की राजधानी शहर में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक चक्रवात और बीच में एक ट्रफ गुजरने के कारण कर्नाटक में अगले चार दिनों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है.

बेंगलुरु में बारिश मध्यम से भारी रहने की संभावना है. बारिश से राज्य के उत्तरी आंतरिक हिस्सों पर असर पड़ने की उम्मीद नहीं है, हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की गई है.

टॅग्स :कर्नाटकचक्रवाती तूफानRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी