लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में CAA प्रदर्शनकारियों को DCP ने खास अंदाज में कराया शांत, वायरल हुआ वीडियो तो संजय सिंह ने कहा- दिल्ली पुलिस सीखो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 20, 2019 09:31 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में बीते गुरुवार देश के कई हिस्सों से हिंसा व आगजनी की खबरें आईं। दिल्ली के लाल किला इलाके में पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध: लखनऊ में भी एक शख्स की मौत की खबर है। यूपी के संभल में एक रोडवेज बस में आग लगा दी गई। बेंगलुरु सेंट्रल इलाके में भी प्रदर्शन हिंसक न हो इसके लिए डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने एक अनोखा तरीका अपनाया।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते गुरुवार (19 दिसंबर) देशभर में बवाल हुआ। इसी बीच कहीं पुलिस बहुत अक्रामक रूप में दिखी तो कहीं पुलिस ने मामले को बहुत शांत करवाने की कोशिश की। इसी बीच बेंगलुरु में प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का पुलिस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बेंगलुरु सेंट्रल इलाके में भी प्रदर्शन हिंसक न हो इसके लिए डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने एक अनोखा तरीका अपनाया। वह खुद प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और माइक पर बात कर लोगों को उम्मीद दी कि वह उनकी बात सरकार को पहुंचाएगी। चेतन सिंह राठौर ने भीड़ को समझाया कि उनके बीच कुछ उन्मादी लोग भी हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को शांत कराने के लिए राष्ट्रगान गाया व प्रदर्शनकारियों से भी साथ गाने की अपील की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए आप नेता संजय कुमार सिंह ने लिखा है, 'पुलिस के इस अधिकारी के जज्बे को सलाम इनकी जरूरत दिल्ली पुलिस को है जो हॉस्टल में घुसकर लड़कियों को मारती है दिव्यांगों को मारती है।' संजय सिंह यहां दिल्ली में हुए जामिया हिंसा की बात कर रहे हैं। जामिया में 15 दिसंबर को हिंसा हुए थे।

बता दें कि हालात को देखते हुए कर्नाटक के कई जिलों में धारा 144 लगाई गई है। वहां प्रशासन ने लोगों को किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। बेंगलुरु की बात करें तो यहां प्रदर्शन कर रहे मशहूर इतिहासकार व लेखक रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में उनको रिहा कर दिया गया था। लखनऊ में भी एक शख्स की मौत की खबर है। यूपी के संभल में एक रोडवेज बस में आग लगा दी गई। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में बीते गुरुवार देश के कई हिस्सों से हिंसा व आगजनी की खबरें आईं। दिल्ली के लाल किला इलाके में पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी थी। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकर्नाटकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो