लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु की पत्रकारिता की छात्रा बनीं ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर!, जानें कैसे मिला ये सुनहरा अवसर

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 12, 2019 10:21 IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की 22 वर्षीय आयशा खान को भी चार अक्टूबर को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअंबिका ने कहा, ये एक दिन पूरे मेरे काफी उत्साह भरा रहा, क्योंकि हमारे पास पूरे दिन की प्लानिंग थी।अंबिका बनर्जी ने पदभार संभालते हुए बंगलूरू स्थिति ब्रिटिश उच्चायोग में सरकार और उद्योगपतियों के साथ बैठक भी की।

बेंगलुरु की एक पत्रकारिता छात्रा को एक दिन के लिए ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर (ब्रिटिश उप उच्चायुक्त) बनाया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 24 साल की अंबिका बनर्जी ने ब्रिटेन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों के बारे में जाना। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अंबिका को यह मौका मिला। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अंबिका बनर्जी ने ब्रिटिश उप उच्चायुक्त के तौर पर एक दिन के लिए जेरेमी पिल्मोर बेडफोर्ड का प्रभार लिया। ब्रिटिश उप उच्चायुक्त भारत में ब्रिटेन का तीसरा सबसे बड़ा पद है। 

अंबिका बनर्जी ने पदभार संभालते हुए बंगलूरू स्थिति ब्रिटिश उच्चायोग में सरकार और उद्योगपतियों के साथ बैठक भी की। अंबिका ने कहा है कि उसे बहुत खुशी है कि उसे ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों से मिलने का मौका मिला। 

अंबिका ने कहा, ये एक दिन पूरे मेरे काफी उत्साह भरा रहा, क्योंकि हमारे पास पूरे दिन की प्लानिंग थी। मैंने यह भी सीखा कि कैसे काम किया जाता है। अंबिका ने बताया कि वब वहां विद्या लक्ष्मी से भी मिली, जो लैंगिक समानता को लेकर बहुत मुखर हैं। 

गोरखपुर की आयशा भी बनी थीं ब्रिटिश उच्चायुक्त

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की 22 वर्षीय आयशा खान को भी चार अक्टूबर को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त बनाया गया था। आशया ने कहा था कि वह खुशकिस्मत थी जो उन्हें ये मौका मिला। आयशा ने कहा था कि वह मानवाधिकार और लैंगिक समानता के लिए जमीनी स्तर पर काम करना चाहती हैं। 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार