लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में मामूली कहासुनी के बाद महिला ने शख्स को कार की बोनट पर कई किलोमीटर तक घसीटा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2023 18:36 IST

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, प्रियंका ने दर्शन की कार को टक्कर मारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में महिला ने अपनी कार के बोनट पर चढ़े शख्स को कई किलोमीटर तक घसीटा। जानकारी के मुताबिक, शख्स और महिला के बीच बहस हुई, जिसके बाद ये घटना हुई है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बेंगलुरु: दिल्ली के कंझावला में हुए हिट एंड रन के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए हैं कि बेंगलुरु में भी ऐसा ही एक हिट एन रन का मामला सामने आया है। यहां महिला ने एक शख्स को अपनी कार के बोनट पर कई किलोमीटर तक घसीटा है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खूब तेज गाड़ी चला रही है और उसकी कार के बोनट पर एक शख्स फंसा हुआ है।

शख्स को देखते हुए भी महिला कार नहीं रोकती और तेजी से आगे बढ़ती रहती है। गौरतलब है कि महिला ने शख्स को तीन किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, घटना बेंगलुरु के ज्ञानभारती नगर इलाके की है। घटना महिला और शख्स के बीच एक कहासुनी के बाद हुई है। जानकारी के मुताबिक, टाटा निक्सन कार और मारुति स्विफ्ट कार की एक दूसरे के साथ टक्कर हो गई थी। टाटा निक्सन कार महिला चला रही थी जिसका नाम प्रियंका बताया जा रहा है।

वहीं, शख्स की पहचान दर्शन के रूप में हुई है जो कि मारुति स्विफ्ट चला रहा था। जब दोनों की कारों के बीच टक्कर हुई तो दोनों चालकों के बीच कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बाद महिला दर्शन महिला को रोकने के लिए कार के आगे गया लेकिन तब महिला ने कार चला दी। इस दौरान शख्स ने बोनट पर छलांग लगा दी और वह कई किलोमीटर तक बोनट पर ही था और प्रियंका कार चलाती ही रही।

दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज 

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, प्रियंका ने दर्शन की कार को टक्कर मारी थी। इसके बाद शख्स ने महिला को रोका तो महिला ने शख्स को एक अश्लील संकेत किया और गाड़ी दूर ले जाने की कोशिश करने लगी इस दौरान दर्शन ने कार को रोका और बोनट पर छलांग लगा दी। हालांकि, प्रियंका ने कार नहीं रोकी और कई किलोमीटर तक गाड़ी चलाती ही रही। 

पुलिस के अनुसार, प्रियंका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, वहीं, दर्शन के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :Bangaloreवायरल वीडियोमहिलाPoliceWoman
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी