लाइव न्यूज़ :

25001 चावल के दानों से बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर, हर दाने पर लिखा है 'राम' का नाम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 15, 2022 14:23 IST

बनारस के काशी विद्यापीठ की छात्रा अंकिता वर्मा ने बताया कि पिछले साल सात महीने की कड़ी मेहनत से उन्होंने एक-एक चावल के दाने पर पहले 'राम' नाम अंकित किया और फिर उसके बाद चावल के एक-एक दानों को बहुत बारीकी से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र तैयार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता वर्मा द्वारा पीएम मोदी का यह पोट्रेट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया में दर्ज हुआ हैपीएम मोदी के पोट्रेट का विमोचन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाइस चांसलर एके त्यागी ने कियाअंकिता ने इस पोट्रेट को चावल के 25001 दानों से तैयार किया है, जिन पर 'राम' नाम लिखा हुआ है

वाराणसी: एक छात्रा ने 25001 चावल के दानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाने का कारनामा कर दिखाया है। इतना ही नहीं छात्रा ने फ्रेम में मढ़े गये सभी चावल के दानों पर 'राम' का नाम भी लिखा है।

जी हां, वाराणसी की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग की छात्रा अंकिता वर्मा ने 'राम' नाम अंकित 25001 चावल के दाने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पोट्रेट बनाया है।

अंकिता वर्मा का यह पोट्रेट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया में दर्ज हुआ है। इस पोट्रेट का विमोचन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाइस चांसलर आनंद कुमार त्यागी ने किया और अंकिता को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया के तरफ से  महात्मा गांधी विश्वशांति पुरस्कार विजेता और अंकिता के गाइड डॉक्टर जगदीश पिल्लई को भी सर्टिफिकेट और मेडल से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर काशी विद्यापीठ के वाइस चांसलर आनंद कुमार त्यागी ने अंकिता के काम की तारीफ करते हुए कहा कि अंकिता ने असाधारण पोट्रेट बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश सके प्रेरणास्रोत हैं और उनकी छवि को चावल के दाने पर अंकित करना वाकई एक अनोखा कार्य है।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की पूर्व छात्रा और वर्तमान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से वैदिक विज्ञान में अध्ययन कर रही गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित नेहा सिंह ने भी अंकिता वर्मा को मोमेंटो देर सम्मानिक किया।

अंकिता वर्मा ने बताया कि पिछले साल सात महीने की कड़ी मेहनत से उन्होंने एक-एक चावल के दाने पर पहले 'राम' नाम अंकित किया फिर उसके बाद चावल के एक-एक दानों को बहुत बारीकी से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र तैयार किया।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हो रही परीक्षा और छात्रसंघ चुनाव के कारण अंकिता के बनाये इस पोट्रेट के अनावरण में थोड़ा समय लगा। लेकिन वाइस चांसलर के हाथों से सम्मानिक होकर अंकिता बेहद खुश हैं।

अंकिता कहती है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान और उनके अन्य जनकल्याण के कार्यों से बहुत प्रभावित हैं और इसलिए वह अपनी कला के माध्यम से उनके सम्मान में कुछ करना चाहती थी, जो इस नायाब पोट्रेट की शक्ल में दुनिया के सामने आया है। 

अंकिता बनारस के पड़ोसी जिले गाजीपुर की रहने वाली हैं। अंकिता का कहना है कि वह अपने गांव बड़ागांव मखदूमपुर में अपनी कला द्वारा रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देना चाहती हैं और साथ ही गांव के छोटे-छोटे बच्चों को मुफ्त में कला की शिक्षा देना चाहती हैं। 

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदीKashi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?