लाइव न्यूज़ :

मरने के बाद भी एक साल तक इंसान को नहीं मिलती शांति, वैज्ञानिकों ने इंसानी शव को लेकर किये खुलासे

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 16, 2019 12:54 IST

ऑस्ट्रेलिया की वैज्ञानिक एलिसन विल्सन ने रिसर्च करने के लिए 17 महीने तक शवों की गतिविधियों को कैमरे में रिकॉर्ड किया है। कैमरा हर 30 मिनट में शवों की तस्वीर लेता था। 

Open in App
ठळक मुद्देएलिसन विल्सन के मुताबिक शवों की हर गतिविधी को कैप्चर करने के लिए टाइम लैप्स कैमरा लगाया गया था। यह रिसर्च ऑस्ट्रेलियन फैसिलिटी फॉर टैफोनॉमिक एक्सपेरिमेंटल रिसर्च संस्था में हुआ।

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक ने दावा किया है कि मरने के बाद भी इंसानी शव तकरीबन एक साल तक भटकता और हिलता रहता है। यह खुलासा ऑस्ट्रेलिया की वैज्ञानिक एलिसन विल्सन ( Alyson Wilso) ने 17 महीनों की रिसर्च के बाद किया है। रिसर्च के बाद महिला वैज्ञानिक ने एएफपी को बताया है कि मरने के बाद भी इंसान के शव को शांति नहीं मिलती है।  ऑस्ट्रेलिया की वैज्ञानिक एलिसन विल्सन ने रिसर्च करने के लिए 17 महीने तक शवों की गतिविधियों को कैमरे में रिकॉर्ड किया है। एलिसन विल्सन का कहना है कि रिसर्च के शुरुआती वक्त में हमने शव से हाथों को सटाकर रखा था लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया हमने देखा कि हाथ शव से बाहर की ओर आये हुये थे। 

एलिसन विल्सन ने रिसर्च में यह भी कहा है कि शव का हिलना इसलिए होता है कि क्यों कि जैसे-जैसे इंसानी शव डीकंपोजिशन की अवस्था में जाता है, वो सूखने लगता है। जिसके बाद वह धीरे-धीरे बाहर की ओर खिसक जाता है। एलिसन विल्सन ने रिसर्च में यह भी कहा है कि शव में ज्यादातर हरकत हाथ और पैरों में होती है। 

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी के रिपोर्ट के मुताबिक, एलिसन विल्सन ने हर महीने 70 शवों की स्टडी की। जिसके लिये वह ऑस्ट्रेलिया के कैरेन्स शहर से सिडनी तीन घंटे की हवाई यात्रा करके जाती थीं। सिडनी एक बहुत बड़ा बॉडी फार्म है, जहां मेडिकल के छात्र और डॉक्टर शवों का अधय्यन करते हैं। इस फार्म को ऑस्ट्रेलियन फैसिलिटी फॉर टैफोनॉमिक एक्सपेरिमेंटल रिसर्च के नाम से जाना जाता है। 

एलिसन विल्सन के मुताबिक शवों की हर गतिविधी को कैप्चर करने के लिए टाइम लैप्स कैमरा लगाया गया था, जो हर 30 मिनट में शवों की तस्वीर लेता था। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो