लाइव न्यूज़ :

चोरी करने के लिए अपनाया ऐसा तरीका कि वायरल हो गया वीडियो, पुलिस भी देखकर रह गई दंग

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 21, 2018 18:45 IST

इन चोरों ने जिस तरीके से चोरी को अंजाम दिया है। उसको देखकर हर कोई दंग रह जा रहा है।

Open in App

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें चोर के चोरी करने के तरीके पर सब दंग हैं। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस इन दो चोरों को पकड़ना चाह रही है लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पा रही है। इसमें चोरी करने के लिए चोर डॉग डोर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

ये वीडियो 19 जनवरी का है। साउथ ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने इस वीडियो को 20 फरवरी को जारी किया था। सीसीटीवी फुटेज रिलीज किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि दो संदिग्ध चोरी डॉग डोर के सामने खड़े हैं। चोरी सुबह 4 बजे हुई है।

सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट करते हुए ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने लिखा कि पुलिस पिछले महीने हुई प्रॉस्पेक्ट हाउस में चोरी की छानबीन कर रही है। 19 जनवरी को करीब सुबह 4 बजे बजे दो लोग विलिकॉक्स अवेन्यू की प्रॉपर्टी में दाखिल होते हैं और डॉग डोर में घुसकर चोरी करते हैं' चोर फोन, पर्स और पॉवर टूल चुरा कर फरार हो जाते हैं। महज 12 घंटे के बाद इस वीडियो हजारों व्यूज मिल चुके हैं। साउथ ऑस्ट्रेलिया पुलिस ठीक इसी तरह के एक और चोरी की वारदात को डील कर रही है। जहां चोरों ने इसी तरीके से एक हड्डी का ढाचा चुराया है। 

अभी हाल ही चोरों की एक वीडियो चीन में भी वायरल हुई थी। फर्क सिर्फ इतना था कि यहां चोर की समझदारी पर लोग दंग हैं, वहां चोर की बेवकूफी पर सब हंस रहे थे। चीन के शंघाई का यह वीडियो चीन पुलिस ने अधिकारिक तौर पर जारी किया था। वीडियो में दो चोर चोरी के इरादे से गेट पर दबे पांव जाते हैं। जिसके बाद जोर से ईंट फेंकते हैं लेकिन अपने साथी चोर की गलती की वजह से ईंट दूसरे चोर के सिर पर तेज से जा लगती है। जिसके बाद वह चोर बेहोश हो जाता है। 

साथी चोर के बेहोश होने के बाद दूसरा चोर काफी घबरा गया और वह उसको खींचकर वहां से घबरा कर निकल गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग चोरों की बेवकूफियों पर ठहाके मारकर हंस रहे हैं। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियावायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो