लाइव न्यूज़ :

वीर बाल दिवस पर पीएम मोदी के भाषण के बाद ट्विटर पर औरंगजेब हुआ ट्रेंड, प्रधानमंत्री ने कही थी ये बात

By विनीत कुमार | Updated: December 27, 2022 10:51 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने आयोजित हुए पहले 'वीर बाल दिवस कार्यक्रम' में अपने भाषण में औरंगजेब का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मुगल शासक औरंगजेब और उनके लोग गुरु गोविंद सिंह के बच्चों का धर्म तलवार के दम पर बदलना चाहते थे। पीएम ने कहा कि औरंगजेब के खिलाफ गुरु गोबिंद सिंह जी एक पहाड़ की तरह खड़े हो गए थे।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले 'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम में बोलते हुए सोमवार को मुगल शासक औरंगजेब का जिक्र करते हुए गुरु गोविंद सिंह के त्याग और बलिदान का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मुगल शासक और उनके लोग गुरु गोविंद सिंह के बच्चों का धर्म तलवार के दम पर बदलना चाहते थे।

'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के बेटों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को श्रद्धांजलि भी दी जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जीवन को कुर्बान कर दिया।

पीएम मोदी के भाषण के बाद 'औरंगजेब' हुआ ट्विटर पर ट्रेंड

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'औरंगजेब और उनके लोग तलवार के दम पर गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों का धर्म परिवर्तन करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने दो मासूम बच्चों को मारने का फैसला किया। उस युग की कल्पना करें जब औरंगजेब के आतंक के खिलाफ और भारत को बदलने की उसकी योजनाओं के खिलाफ गुरु गोबिंद सिंह जी एक पहाड़ की तरह खड़े हो गए थे।'

उन्होंने आगे कहा, 'एक तरफ धार्मिक कट्टरता से अंधी हुई शक्तिशाली मुगल सल्तनत थी और दूसरी ओर भारत के प्राचीन सिद्धांतों के अनुसार ज्ञान और जीवन जीने वाले हमारे गुरु थे।'

पीएम मोदी के भाषण के कुछ अंश वायरल होने के बाद ट्विटर पर औरंगजेब शब्द भी ट्रेंड करने लगा।

कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ये बात रखी कि पीएम मोदी ने 'मध्ययुगीन काल' के बारे में आखिर क्यों बात की और इस मुद्दे पर बोलना आज के लिए कितना प्रासंगिक था। वहीं, कई अन्य यूजर्स का मानना ​​था कि औरंगजेब का उल्लेख जरूरी था क्योंकि 'उसने गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों को मार डाला।'

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत जैसा गौरवशाली इतिहास वाला कोई भी देश आत्मविश्वास और स्वाभिमान से भरा होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि कई मनगढ़ंत बातों को हीन भावना को बढ़ावा देने के लिए पेश किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास के नाम पर लोगों को ऐसे पाठ पढ़ाए जा रहे हैं जो उनमें हीन भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि 'अमृत काल' में आगे बढ़ने और भविष्य में भारत को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमें ऐसे तरीकों को असफल करना होगा और लोगों को अतीत के संकीर्ण विचारों से मुक्त होना होगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीMughalsसोशल मीडियाट्विटरगुरु गोबिंद सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल