लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः 15 वर्षों के बाद प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर में चढ़ावे की गणना शुरू, अभी तक 207 किग्रा सोने के आभूषण, 1280 किग्रा चांदी और 354 हीरे दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2023 19:08 IST

औरंगाबाद से लगभग 280 किलोमीटर दूर तुलजापुर में सदियों पुराने इस मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रक्रिया लगभग 15 वर्षों के बाद की जा रही है।प्रक्रिया अगले 15 दिनों तक जारी रह सकती है।सुबह 10 बजे से शाम 6.30-7 बजे तक 35 लोगों की टीम काम कर रही है।

औरंगाबादः महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में प्रशासन प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर में चढ़ावे की गणना कर रहा है और उसने एक सप्ताह में 207 किलोग्राम सोना और सोने के आभूषण, 1,280 किलोग्राम चांदी और चांदी के आभूषण और 354 हीरे दर्ज किये हैं।

मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि यह गणना अगले दो सप्ताह तक चलेगी। औरंगाबाद से लगभग 280 किलोमीटर दूर तुलजापुर में सदियों पुराने इस मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। एक हफ्ते पहले, प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में चढ़ाये गए क़ीमती सामान की गिनती शुरू की थी, यह प्रक्रिया लगभग 15 वर्षों के बाद की जा रही है।

तुलजा भवन मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी विश्वास कदम ने कहा कि टीम ने अब तक श्रद्धालुओं द्वारा दान किया गया 207 किलोग्राम सोना और पीली धातु से बने आभूषण, 1,280 किलोग्राम चांदी और चांदी के आभूषण और 354 हीरे की गणना की है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया अगले 15 दिनों तक जारी रह सकती है।

उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6.30-7 बजे तक 35 लोगों की टीम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टीम जहां यह कार्य कर रही है वहीं पर इसके सदस्यों को भोजन और जलपान उपलब्ध कराया जाता है और वहां पर 35-40 कैमरे लगाए गए हैं।

टॅग्स :औरंगाबादमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो