लाइव न्यूज़ :

घर में चोरी करने के साथ-साथ मजे से खिचड़ी भी बना रहा था चोर, इसी चक्कर में आ गया पुलिस के हाथ

By विनीत कुमार | Updated: January 12, 2022 15:44 IST

घर में कोई चोर दाखिल हुआ तो क्या वह कुछ देर के लिए चोरी छोड़ खाना भी बना सकता है? सुनने में ये कुछ अजीब लगे लेकिन असम से ऐसा ही एक मामला सामने आया। आखिरकार चोर पकड़ा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के दिसपुर पुलिस स्टेशन के तहत हेंगेराबारी क्षेत्र की है घटना।चोर घर में चोरी करने पहुंचा था और इस दौरान खिचड़ी बनाने लगा।रसोई से आ रही आवाजों से पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

असम में पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो घर में चोरी करते समय अपने लिए खिचड़ी भी बना रहा था। चोर घर में कीमती सामानों को इकट्ठा करने के दौरान रसोई में गया और खुद के खाने के लिए खिचड़ी बनाने लगा। असम पुलिस ने बताया कि चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

असम पुलिस ने इस घटना का विवरण सोशल मीडिया पर अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा किया और मजेदार बात भी लिखी, जिसे लेकर कई कमेंट आ रहे हैं। असम पुलिस ने लिखा, 'अनाज की चोरी का अजब मामला! स्वास्थ्य के लिहाज से इसके बहुत फायदे हैं पर इसके बावजूद चोरी के दौरान खिचड़ी पकाना आपके लिए बुरा भी साबित हो सकता है। चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और गुवाहाटी पुलिस उसे उसे कुछ गर्म खाना परोस रही है।'

इंडिया टुडे के अनुसार यह घटना जहां हुई वह जगह दिसपुर पुलिस स्टेशन के तहत आता है। चोरी का दिलचस्प मामला हेंगेराबारी क्षेत्र का है।

खिचड़ी बनाने की वजह से पकड़ा गया चोर

दरअसल, चोर जिस घर में चोरी करने पहुंचा था, वहां किचन में खिचड़ी बनाने की भनक पड़ोसियों को लगी। उन्हें पता था कि घर में कोई नहीं है। ऐसे में रसोई से आवाज आने पर उन्हें संदेह हुआ कि कुछ गड़बड़ है। इसलिए उन्होंन पुलिस को इसकी सूचना दी। कई ट्विटर जहां इस पूरी घटना पर हैरानी जता रहे हैं तो वहीं, कुछ का मानना है कि शख्स को वाकई बहुत भूख लगी होगी और इसलिए उसने चोरी के दौरान खाना बनाने का जोखिम उठाया होगा।

ऐसा ही कुछ 2017 में भी हुआ था जब अमेरिका के एक रेस्तरां में एक चोर घुस गया। उसने काफी देर तक पैसे की तलाश छोड़ दी ताकि वह खुद के लिए खाना बना सके। भागने से पहले उस चोर ने पांच स्टेक सैंडविच, फ्राइज वगैरह खाया और रफूचक्कर हो गया था।

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो