लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने बिना मास्क उतारे ही पी लिया चरणामृत! वायरल वीडियो पर खूब मजे ले रहे यूजर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2022 18:07 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक मंदिर में बिना मास्क उतारे ही चरणामृत पीने की कोशिश करते नजर आते हैं।

Open in App

जयपुर: कोरोना वायरस महामारी के आने के बाद से मास्क हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में कई बार कुछ ऐसी मजेदार चीजें भी हो जाती हैं जो हंसा जाती है। कुछ ऐसा ही वाकया राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हुआ। दरअसल, अशोक गहलोत एक मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। उन्हें वहां चरणामृत दिया गया। अशोक गहलोत बिना मास्क हटाए उसे पीने की कोशिश करते नजर आए। अब उनका यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स भी कई तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

अशोक गहलोत का यह वीडियो जैसलमेर के प्रसिद्ध रामदेवरा मंदिर का है। राजस्थान के सीएम यहां 2 सितंबर को पहुंचे थे। चार दिन पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे यूजर्स जमकर शेयर भी कर रहे हैं। कई मीम्स भी बनाए जा रहे हैं।

मंदिर में लगे थे मोदी-मोदी के भी नारे

गहलोत के रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन के दौरान मोदी-मोदी के भी नारे लगे थे। मुख्‍यमंत्री गहलोत ने मंदिर परिसर में वीआईपी के लिए बने मार्ग से प्रवेश किया और जब वह धोक लगाने के लिए बाबा रामदेव की समाधि की ओर जा रहे थे उसी दौरान कतार में खड़े कुछ श्रद्धालुओं के समूह ने राजनीतिक नारे लगाए। 

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, 'जब मुख्यमंत्री वहां पहुंचे और कतार में खड़े श्रद्धालुओं से बातचीत कर रहे थे तो उनमें से कुछ ने 'अशोक गहलोत जिंदाबाद' का नारा लगाया। उसके जवाब में कतार में खड़े श्रद्धालुओं के एक अन्य समूह ने पीछे से 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। गहलोत आगे बढ़ गये और हाथ हिलाया।'  

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी