लाइव न्यूज़ :

'मेरठ एसपी साहब आपको मुस्लिम की कुर्बानी याद नहीं आई?', 'पाकिस्तान जाने की' सलाह पर असदुद्दीन ओवैसी का जवाब, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 1, 2020 09:22 IST

मेरठ एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह मेरठ में कुछ प्रदर्शनकारियों को कथित रूप से ‘पाकिस्तान जाने की’ सलाह दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी ने दावा किया था कि उन्होंने यह टिप्पणी तब की थी जब कुछ पथराव कर रहे प्रदर्शनकारी पाकिस्तान समर्थक नारे लगाकर भाग गए थे।असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर बिहार की रैली में जमकर निशाना साधा।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीते दिनों (1 जनवरी 2020) बिहार के किशनगंज में दिया भाषण वायरल हो रहा है। इस भाषण में उन्होंने मेरठ एसपी को संबोधित करते हुए कहा, साहब आपको मुस्लिम की कुर्बानी याद नहीं आई, हिंदू-मुसलमानों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी लेकिन आपको हमारी कुर्बानी याद नही आई। रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर जमकर सरकार पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश के संविधान को नष्ट कर देना चाहती है। देश में पिछले महीने से सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। कुछ इलाकों में यह विरोध प्रदर्शन हिंसक भी हुए हैं, जहां दर्जनों लोगों की जान गई है।

असदुद्दीन ओवैसी ने मेरठ के एसपी के बयान पर भी हमला बोलते हुए कहा, एसपी साहब, हिंदू-मुसलमानों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। आपको हमारी कुर्बानी याद नही आई? कितने जुल्म हमपर और मुसलमानों पर हो, लेकिन हम या देश का कोई मुसलमान भारत छोड़कर नहीं जाएंगे। यह देश हमारा है। ये वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को AIMIM के अधिकारिक पेज ने भी शेयर किया है। 

जानें क्या है सीएए को लेकर मेरठ एसपी का विवाद 

मेरठ एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में मेरठ एसपी सिटी अखिलेश नारायण कुछ प्रदर्शनकारियों को कथित रूप से ‘पाकिस्तान जाने की’ सलाह दे रहे थे।  यह वीडियो 20 दिसंबर के उस वक्त का है, जब  मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। जिस वक्त का यह वीडियो है उस वक्त यूपी के कई हिस्सों में नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। 

वायरल वीडियो में एसपी कह रहे हैं, 'जो काली पट्टी और पीली पट्टी बांध रहे हो, बता रहा हूं, उनसे कह दो पाकिस्तान चले जाएं, फ्यूचर काला होने में लगेगा सेकेंड भर, एक सेकेंड में सब काला हो जाएगा। देश में नहीं रहने का मन है, चले जाओ भैया। खाओगे यहां, गाओगे कहीं और का। 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी ने दावा किया था कि उन्होंने यह टिप्पणी तब की थी जब कुछ पथराव कर रहे प्रदर्शनकारी पाकिस्तान समर्थक नारे लगाकर भाग गए थे। उनकी आलोचना करने वालों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के दावे के समर्थन में कोई वीडियो सामने नहीं आया है जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हों। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमवायरल वीडियोबिहारकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप