लाइव न्यूज़ :

महिला पत्रकार आरफा खानम शेरवानी इस तस्वीर को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'यहां लोग CAA के विरोध में जेल पहुंच गए और आप...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 1, 2020 16:47 IST

महिला पत्रकार आरफा खानम शेरवानी सोशल मीडिया के जरिए लगातार नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का विरोध कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरफा खानम शेरवानी नए साल 2020 पर किए अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रही हैं।महिला पत्रकार आरफा खानम शेरवानी के ट्विटर पर 241.6K फोलोअर्स हैं।

वरिष्ठ महिला पत्रकार आरफा खानम शेरवानी अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आरफा खानम शेरवानी ने 31 दिसंबर 2019 की रात 9 बजे ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ''नए साल की आप सबको बधाई वो भी पेरिस के कड़ाके की ठंड में से। हम निश्चित रूप से इससे बेहतर हैं। 2020 में इसे दुनिया को दिखाते हैं। प्यार और शांति!'' ट्विटर यूजर ने इस ट्वीट के बाद ही आरफा खानम शेरवानी को ट्रोल करना शुरू किया है। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि भारत में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC)को लेकर माहौल इतना खराब है और ये पेरिस से  प्यार और शांति भेज रही हैं। आरफा खानम शेरवानी एनडीटीवी और राज्यसभा टीवी के साथ काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह द वायर के साथ काम कर रहीं हैं।

कई ट्विटर यूजर ने यह भी लिखा है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) पर किए इनके ट्वीट को लेकर कई विरोधी जेल पहुंचे गए, कुछ आज भी कड़ाके की ठंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पत्रकार साहिबा पेरिस ने नए साल की बधाई दे रही हैं। 

सीनियर एडिटर आरफा खानम शेरवानी के ट्विटर पर 241.6K फोलोअर्स हैं। ये लगातार नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का विरोध कर रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए महिला पत्रकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं। 

ट्विटर यूजर इसलिए शायद आरफा खानम शेरवानी से ज्यादा खफा हैं कि एक ओर ये सीएए प्रदर्शन के लिए लोगों को सोशल मीडिया के जरिए बोल रहीं थी लेकिन खुद उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर तंज कर रहे हैं।  नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पिछले महीने देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में दर्जन लोगों की मौत हो गई है। विपक्ष का कहना है कि नागरिकता कानून को लाकर सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो