लाइव न्यूज़ :

#KuchhPositiveKarteHain: जहां अंकित सक्सेना को उतारा गया था मौत के घाट, माता-पिता वहीं देंगे इफ्तार पार्टी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 31, 2018 13:40 IST

#KuchhPositiveKarteHain: अंकित सक्सेना की हत्या फरवरी 2018 में दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई थी। अंकित की हत्या के आरोप में प्रेमिका के पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई:  दूसरे धर्म की लड़की से प्यार कर जान से हाथ धोने वाले दिल्ली के अंकित सक्सेना के मर्डर केस ने पुरे दिल्ली को हिलाकर रख दिया था। दिल्ली के ख्याला इलाके में  23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित सक्‍सेना मर्डर फरवरी 2018 में किया गया था। बेटे को खोने के बाद अंकित के माता-पिता ने रमजान के इस पाक महीने में  इफ्तार पार्टी करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है। लोग अंकित के माता-पिता के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

अपने इकलौते बेटे को आंखों के सामने मरते देखने के बाद भी अंकित के माता-पिता प्रेम और भाईचारे का पैगाम देने की तैयारी कर रहे हैं। अंकित के दोस्त भी इस इफ्तार पार्टी में माता-पिता की मदद कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक अंकित के माता-पिता इफ्तार पार्टी का आयोजन वही करेंगे, जहां अंकित का मर्डर किया गया था। उस जगह पर अंकित की याद में तुलसी का एक पौधा लगा है। 

अंकित के परिजनों का कहना है कि इस इफ्तार का मकसद अंकित के बहाने समाज में भाईचारा बढ़े। इसके लिए उन्होंने अंकित के नाम से एक ट्रस्ट बनाने की भी तैयारी की है। 

दिल्ली: मां आंचल से रोकती रही अंकित का खून, लोग मदद करने की बजाय लेते रहे तस्वीर

क्या था पूरा मामला 

अंकित की हत्या फरवरी 2018 में दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई थी। अंकित की हत्या के आरोप में प्रेमिका के पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपियों ने हत्या वाले दिन रात को अंकित को पकड़कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की के नाबालिग भाई को छोड़कर उसके पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार किया था। यह घटना रात नौ बजे हुई थी। जिसकी सूचना एक निजी अस्पताल कर्मी ने पुलिस को दी थी। 

3 साल से कर रहे थे डेट

अंकित की कथित मुस्लिम प्रेमिका ने पुलिस के सामने यह बयान दिया था कि वह और अंकित दोनों 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उसके घरवाले अक्सर जान से मारने की धमकी भी देते थे। लड़की ने भी पुलिस को बताया है कि उसकी जान को भी खतरा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दिल्लीकुछ पॉजिटिव करते हैं
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो