लाइव न्यूज़ :

अनिल अंबानी हो गए 'दिवालिया', 10 सालों में 8.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति खत्म, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 13:22 IST

2010 की तुलना में अब तक अनिल अंबानी की संपत्ति में 8.5 लाख करोड़ रुपये (12 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी कभी भारत के अमीर उद्योगपतियों में थे, लेकिन अब नहीं हैं।सुनवाई के दौरान अंबानी के वकीलों ने यह स्थापित करने का प्रयास किया कि यदि उनकी देनदारियों को जोड़ा जाए तो अंबानी का नेटवर्थ शून्य होगा।

रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी इस बार गलत वजह से सुर्खियों में हैं। चीन के 3 शीर्ष बैंकों ने ब्रिटेन की लंदन कोर्ट में अर्जी दायर करके 68 करोड़ डॉलर की वसूली की मांग की है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान  अनिल अंबानी के वकीलों ने यह कहा कि यदि उनकी देनदारियों को जोड़ जाए तो अंबानी का नेटवर्थ शून्य होगा। मामले की सुनवाई के दौरान लंदन कोर्ट में न्यायाधीश डेविड वाक्समैन ने अनिल अंबानी से 10 करोड़ डॉलर की राशि जमा करने को कहा है। 

फोर्ब्स के अनुसार अनिल अंबानी की संपत्ति 1.7 अरब डॉलर (1.21 लाख करोड़ रुपये) है। 2019 BILLIONAIRES NET WORTH के अनुसार अनिल अंबानी दुनिया में अमीरों की सूची में 1347 नंबर पर हैं। एक समय अनिल अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में शामिल रहते हैं। 2008 के बाद लगातार उनके कारोबार और संपत्ति में गिरावट देखी गई।

साल    संपत्ति2010    13.7  2011    8.82012    7.82013    5.22014    5.02015    4.02016    2.52017    2.72018    2.72019    1.7

(स्त्रोत: फोर्ब्स, संपत्ति अरब डॉलर में)

2010 की तुलना में अब तक अनिल अंबानी की संपत्ति में 8.5 लाख करोड़ रुपये (12 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ है।

जानें पूरा मामला

रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी कभी भारत के अमीर उद्योगपतियों में थे, लेकिन अब नहीं हैं। अनिल अंबानी के वकीलों ने शुक्रवार को ब्रिटेन की अदालत में एक मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि भारतीय दूरसंचार बाजार में ‘संकट पैदा करने वाले घटनाओं’ से अब अनिल अंबानी की स्थिति पहले वाली नहीं रह गयी है।  चीन के शीर्ष 3 बैंकों का कहना है कि अनिली अंबानी ने फरवरी, 2012 में पुराने कर्ज को चुकाने के लिए करीब 92.5 करोड़ डॉलर के कर्ज के लिए कथित तौर पर व्यक्तिगत गारंटी का पालन नहीं किया है। अंबानी (60) ने इस तरह की किसी गारंटी का अधिकार देने की बात का खंडन किया है। ऋण अनुबंध के तहत इसी लिए बैंकों ने यह मामला ब्रिटेन की अदालत के सामने रखा है। 

सुनवाई के दौरान अंबानी के वकीलों ने यह स्थापित करने का प्रयास किया कि यदि उनकी देनदारियों को जोड़ा जाए तो अंबानी का नेटवर्थ शून्य होगा। उनके वकीलों ने सुनवाई के दौरान कहा, ‘‘श्री अंबानी का नेटवर्थ 2012 से लगतार नीचे आ रहा है। भारत सरकार की स्पेक्ट्रम देने की नीति में बदलाव से भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में नाटकीय बदलाव आया है। ’’ उनके वकील रॉबर्ट होवे ने कहा, ‘‘2012 में अंबानी का निवेश सात अरब डॉलर से अधिक का था। आज यह 8.9 करोड़ डॉलर रह गया है। यदि उनकी देनदारियों को जोड़ा जाए, तो यह शून्य पर आ जाएगा।’’बैंकों के वकीलों ने अदालत को यह भी बताया कि अनिल अंबानी के भाई मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और वह फोर्ब्स की सूची में दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनका अनुमानित नेटवर्थ 55 से 57 अरब डॉलर है। 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :अनिल अंबानीरिलायंसब्रिटेनकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो