लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: आवारा कुत्ते के खिलाफ एफआईआर दर्ज; मुख्यमंत्री का अपमान करने का लगा आरोप, जानें क्या है मामला?

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2023 12:34 IST

कुत्ते द्वारा इन पोस्टरों को फाड़ने का वीडियो कुत्ते का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के सीएम का पोस्टर फाड़ने पर कुत्ते के खिलाफ शिकायत दर्ज सीएम का अपमान करने पर कुछ महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई आवारा कुत्ते ने दीवार पर लगे सीएम के पोस्टर को फाड़ दिया था

अमरावती:आंध्र प्रदेश में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आवारा कुत्ते के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुत्ते पर आरोप है कि उसने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का अपमान किया है।

लेकिन एक बेजुबान जानवर ने कैसे एक मुख्यमंत्री का अपमान किया और किसने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ये एक बड़ा सवाल है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आवारा कुत्ते का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह मुख्यमंत्री के पोस्टर को फाड़ता नजर आ रहा है जो कि दीवारों पर चिपकाए गए है।

कुत्ते द्वारा इन पोस्टरों को फाड़ने का वीडियो कुत्ते का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विजयवाड़ा क्षेत्र में हुई इस घटना के सामने आने के बाद कुछ महिलाओं ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कुत्ते के खिलाफ ये शिकायत व्यंग्यात्मक तौर पर कराई गई। विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की कार्यकर्ता बताई जाने वाली दसारी उदयश्री ने व्यंग्यात्मक तरीके से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कुछ अन्य महिलाओं के साथ मांग की कि मुख्यमंत्री का अपमान करने के लिए कुत्ते और उसके पीछे वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कुत्ते ने किया सीएम का अपमान 

इस व्यंग्यात्मक शिकायत में महिला ने अपनी बात रखते हुए मीडिया से बातचीत की। शिकायत में कहा गया है कि हमने पुलिस कुत्ते और कुत्ते के पीछे उन लोगों को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया, जिन्होंने हमारे प्रिय मुख्यमंत्री का अपमान किया है। 

बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में एक कुत्ते को जगन मोहन रेड्डी की तस्वीर वाले स्टिकर को चीरते हुए दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्टिकर एक दीवार पर चिपकाया गया है।

जिसमें लिखा गया है, ""जगनन्ना मां भविष्यथू" (जगन अन्ना हमारा भविष्य) लिखा हुआ था और इसे सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए राज्यव्यापी सर्वेक्षण के हिस्से के रूप में एक घर में चिपका दिया गया था। 

टॅग्स :Jagan Mohan ReddyAndhra PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो