लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः नववविवाहित बेटी के ससुराल में पिता ने भेजे उपहार, 1000 किलो मछली, 1000 किलो सब्जियां और भी हैं कई सामान

By अभिषेक पारीक | Updated: July 20, 2021 14:17 IST

बतूला बलराम कृष्णा ने पुडुचेरी के यनम में अपनी बेटी के घर 1000 किलो मछली, 1000 किलो सब्जियां, 250 किलो झींगा, 250 किलो किराने का सामान, अचार के 250 डिब्बे, 250 किलो मिठाई, 50 चिकन और 10 बकरियों को भेजा है। 

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में अपनी नवविवाहित बेटी को एक पिता का उपहार चर्चा का विषय बन गया है। पिता ने बेटी के घर 1000 किलो मछली, 1000 किलो सब्जियां, 250 किलो किराने का सामान भेजा है। उपहारों से भरा ट्रक जब वहां पर पहुंचा तो हर कोई चौंक गया।

पिता के लिए बेटी की शादी उसके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होती है और इसके बाद भी वह जीवन भर उसके लिए कुछ न कुछ करना चाहता है। आंध्रप्रदेश में भी एक पिता ने अपनी नवविवाहित बेटी के लिए ऐसा ही किया है। तेलुगु परंपरा में आषाढ़ का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीने में एक पिता ने अपनी बेटी को मछली, सब्जियां, अचार और मिठाइयों उपहार स्वरूप दी हैं। यह महीना नववविवाहितों के लिए बहुत खास माना जाता है। 

आंध्र प्रदेश में अपनी नवविवाहित बेटी को एक पिता का उपहार शहर में चर्चा का विषय बन गया है। राजमुंदरी के प्रमुख व्यवसायी बतूला बलराम कृष्णा ने पुडुचेरी के यनम में अपनी बेटी के घर 1000 किलो मछली, 1000 किलो सब्जियां, 250 किलो झींगा, 250 किलो किराने का सामान, अचार के 250 डिब्बे, 250 किलो मिठाई, 50 चिकन और 10 बकरियों को भेजा है। 

बतूला बलराम कृष्णा की बेटी प्रत्यूषा की शादी हाल ही में यनम निवासी एक व्यवसायी के बेटे पवन से हुई है। यह उनका पहला आषाढ़ है। इसलिए प्रत्यूषा के पिता ने उनके लिए यह आषाढ़ बहुत ज्यादा शानदार बनाने का फैसला किया। इसलिए उन्होंने यह सामान अपनी बेटी के ससुराल भेज दिया। उपहारों से भरा ट्रक जब वहां पर पहुंचा तो हर कोई चौंक गया। सभी लोग इतना सामाना देखकर के हैरान रह गए। 

इस सामान का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें यह सामान देखकर हर कोई दंग रह गया। वीडियो को देखकर लोग पिता के बेटी के प्रति प्रेम की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो