लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून के बवाल के बीच अमित शाह का वायरल हुआ वीडियो, सबका एक ही सवाल -बताइए आधार व वोटर नहीं तो कौन सा पेपर चाहिए?

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 20, 2019 16:30 IST

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है 'मेरा खुला चैलेंज है कि आप देश के आगे कहिए कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आने वाले किसी भी व्यक्ति को हम नागरिक बनाएंगे।'

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा, 'आधार से किसी भी नागरिक की नागरिकता को तय नहीं हो सकती है। आधार का एक अलग उद्देश्य है।'सोशल मीडिया पर #CAA_NRC_Protests टॉप ट्रेंड कर रहा है।

नागरिकता संसोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर आज (20 दिसंबर)  भी देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर #CAA_NRC_Protests टॉप ट्रेंड कर रहा है। इसी के साथ गृह मंत्री अमित शाह का नागरिकता संसोधन कानून और एनआरसी पर दिया एक इंटरव्यू का क्लिप वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह कहते हु्ए दिख रहे हैं कि आधार कार्ड और वोटर कार्ड नागरिकता का पैमान नहीं हो सकता है। 

विनोद कापरी ने अमित शाह के इस इंटरव्यू वाले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, एक तरफ सरकार डैमेज कंट्रोल करने के लिए सरकारी सूत्रों के हवाले से सफाई दे रही है कि एनआरसी के लिए आधार और वोटर कार्ड जैसे कागजात काफा होंगे पर दूसरी तरफ गृहमंत्री टीवी पर साफ बोल रहे हैं कि ''आधार और वोटर कार्ड से नागरिकता तय नहीं होती है और आधार से तो जरा भी तय नहीं होती है।''

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ''आधार कार्ड तो बिल्कुल भी नहीं होगा, वोटर कार्ड से भी नागरिकता नहीं साबित होगी। सुनिए गृहमंत्री जी को सुनिए।''

एक यूजर ने लिखा था, कल एक आरएसएस वाला मिला, CAB का समर्थन करते हुए बोला, जिसके पास आधार कार्ड है उसे नागरिकता मिल जाएगी। और इस इंटरव्यू में अमित शाह कह रहे हैं कि आधार कार्ड बेकार है। बेचारे मासूम भक्तों को भी यह सरकार चुना लगा रही है। 

अमित शाह ने इंटरव्यू में और क्या-क्या कहा था? 

गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर 2019 को एक टीवी को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि जितना भी लोगों को विरोध करना है करें, हम पीछे नहीं हटेंगे। अमित शाह ने यह भी कहा है, मेरा खुला चैलेंज है कि आप देश के आगे कहिए कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आने वाले किसी भी व्यक्ति को हम नागरिक बनाएंगे।' आधार, पहचान पत्र को नागरिकता की पहचान मानने से इनकार करते हुए अमित शाह ने कहा कि रजिस्टर बनाना ही चाहिए। आखिर जो व्यक्ति इस देश का नागरिक है, उसे डर क्यों होना चाहिए। 

अमित शाह ने कहा, 'आधार से किसी भी नागरिक की नागरिकता को तय नहीं कर सकती है। आधार का एक अलग उद्देश्य है। एनआरसी बनाना ही चाहिए। उसके बनाने से किसी का अन्याय नहीं होने वाला है। जो इस देश के नागरिक हैं उसके साथ अन्याय नहीं होगा। मुस्लिमों को विश्वास दिलाता हूं कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा।'

टॅग्स :अमित शाहकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)ट्विटरवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?