लाइव न्यूज़ :

हिमाचली लोकगीत और सनातनी परंपरा, युद्ध के बीच रूसी सर्गेई ने यूक्रेनी प्रेमिका से धर्मशाला में यूं रचाई शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2022 15:47 IST

दिव्याश्रम खरोता के पंडित संदीप शर्मा ने कहा कि सर्गेई और एलोना पिछले एक साल से धर्मशाला के पास धर्मकोट में रह रहे थे। हमारे पंडित रमन शर्मा ने उनका विवाह संपन्न कराया और उन्हें सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार विवाह के महत्व के बारे में बताया।

Open in App
ठळक मुद्दे सर्गेई नोविकोव और एलोना ब्रामोका पिछले दो वर्षों से रिश्ते में थे सर्गेई और एलोना पिछले एक साल से धर्मशाला के पास धर्मकोट में रह रहे थे

शिमला:  रूस और यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच रूसी सर्गेई नोविकोव ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में यूक्रेन की अपनी प्रेमिका एलोना ब्रामोका से सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार शादी कर ली। इजरायल में बसे सर्गेई ने धर्मशाला के पास दिव्य आश्रम खरोटा में अपनी यूक्रेनी प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए जिसका वीडियो सामने आया है।

दोनों को घर जैसा महसूस हो, इसके लिए स्थानीय लोगों ने सर्गेई और एलोना की शादी में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और शादी की पूरी रस्में निभाई। एलोना और सर्गेई की शादी को खास बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने पारंपरिक हिमाचली लोग गीतों की धुनों पर नृत्य भी किया। यही नहीं, मेहमानों के लिए 'देसी शैली में देशी शादी' के लिए कांगड़ी धाम (पारंपरिक भोजन) की व्यवस्था की गई थी।

बताया जा रहा है सर्गेई नोविकोव और एलोना ब्रामोका पिछले दो वर्षों से रिश्ते में थे और रूस और यूक्रेन के बीच भयंकर युद्ध के बावजूद, जोड़े ने शादी करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने धर्मशाला का चयन किया।

दिव्याश्रम खरोता के पंडित संदीप शर्मा ने कहा कि सर्गेई और एलोना पिछले एक साल से धर्मशाला के पास धर्मकोट में रह रहे थे। हमारे पंडित रमन शर्मा ने उनका विवाह संपन्न कराया और उन्हें सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार विवाह के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विनोद शर्मा और उनके परिवार ने शादी की रस्में निभाईं। यही नहीं विनोद शर्मा ने एलोना का 'कन्यादान' किया।

यहां तक कि धर्मकोट में रहने वाले विदेशी पर्यटकों ने भी शादी की सभी रस्मों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आनंद लिया। वायरल वीडियो में सर्गेई और एलोना पारंपरिक भारतीय शादी की पोशाक में नजर आए। दोनों ने शादी के दौरान पढ़े गए मंत्रों का अनुवादक के माध्यम से अर्थ समझा। पंडित रम शर्मा द्वारा गाए गए भजनों में जोड़े ने खासा दिलचस्पी दिखाई। 

टॅग्स :यूक्रेनरूसहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो