लाइव न्यूज़ :

'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे हैं' असम रेजिमेंट के मार्चिंग गाने पर जब झूम उठे अमेरिकी सैनिक, बड़ा ही दिलचस्प है गाना और उसकी कहानी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 15, 2019 14:50 IST

अमेरिकी सैनिकों ने भारतीय जवानों के साथ असम रेजिमेंट के गाने 'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है' पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सैनिकों और भारतीय जवानों ने असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत 'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है' पर डांस किया।'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है' गाने पर झूमते देसी और विदेशी जवानों का वीडियो वायरल हो रहा है।

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित मैककॉर्ड एयफोर्स बेस पर भारतीय और अमेरिकी सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास चल रहा है। इस मौके पर जवानों ने असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत 'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है' को गाते हुए खूब डांस किया।

दिलचस्प बात यह रही कि इस गीत आयोजन मे अमेरिकी जवानों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उनका वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो खबर लिखे जाने तक 47 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। सोशल मीडिया यूजर्स की इस वीडियो पर खासी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

जिस शख्स को याद करते हुए जवान वीडियो में गाते और नाचते दिख रहे हैं, उसकी कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। बदलूराम की कहानी से पहले एक नजर गीत के बोलों पर डाल लीजिए, उससे आपको काफी कुछ अंदाजा लगेगा। 

एक खूबसूरत लड़की थीउसको देख रायफलमेनचिंदी खींचना भूल गयाहवलदार मेजर देख लिया

उसको पिट्टू लगायाबदलूराम एक सिपाही थाजापान वॉर में मर गयाक्वॉर्टर मास्टर स्मार्ट थाउसने राशन निकालाबदलूराम का बदन जमीन के नीचे हैंतो हमें उसका राशन मिलता है

शाबाश हल्लेलुजाह...तो हमें उसका राशन मिलता है

'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है' गाने का इतिहास

दूसरे विश्वयुद्ध के समय भारतीय सैनिक बदलूराम जापान के खिलाफ जंग में शहीद हो गए थे। उस समय सैनिक भोजन राशन लेने के हकदार थे। बदलूराम की शहादत के बाद एक अधिकारी सेना को उनकी मौत के बारे में सूचित करना भूल गया। नतीजतन, बदलूराम का राशन सेना की इकाई के लिए अतिरिक्त राशन हो गया। बदलूराम के राशन ने एकबार 100 से ज्‍यादा जवानों की भूख मिटाई थी और उन्हें जिंदा रखा था। बता दें कि असम रेजीमेंट की स्‍थापना 15 जून 1941 को शिलॉन्‍ग में हुई थी। मकसद जापान के बढ़ते खतरे का सामना करना था।

बता दें कि इसी वर्ष की शुरुआत में 15 जनवरी को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें 16 हजार फीट की ऊंचाई और शून्य से 40 डिग्री कम तापमान वाले नॉर्थ सिक्किम बॉर्डर पर असम रेजिमेंट के जवान ने बदलूराम गाने पर झूमते दिख रहे थे। 

 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटभारतीय सेनाअमेरिकाअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'