लाइव न्यूज़ :

हर ओर नोट ही नोट! हाईवे पर बरसने लगा 'आसमान' से पैसा, गाड़ी रोक लोगों में लेने की लगी होड़, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2021 08:03 IST

आसमान से पैसा बरसते कभी आपने देखा है? हालांकि ये संभव नहीं है लेकिन फिर भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसका वीडियो देख आप हैरान रह जाएंगे। एक ट्रक से नोट निकलकर सड़क पर गिरने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी के दक्षिणी कैलिफोर्निया का मामला, सड़क पर गिरे नोट।एक ट्रक इन करेंसी को लेकर जा रहा था, हालांकि बैग खुल जाने से ये नोट सड़क पर गिरने लगे।लोगों ने खूब पैसे बटोरे, हालांकि अधिकारियों ने लोगों से नोट वापस लौटाने को कहा है।

न्यूयॉर्क: अमेरिकी के दक्षिणी कैलिफोर्निया के फ्रीवे पर शुक्रवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब नोट बरसने लगे। फिर क्या था, गाड़ियां रोक लोग उसे हासिल करने की कोशिश में जुट गए। बड़ी संख्या में लोगों ने डॉलर प्राप्त किए।

चलती ट्रक से गिरे नोट

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार ऐसा एक बख्तरबंद में रखे नोटों के बैग के खुल जाने से हुआ। घटना सुबह करीब 9.15 बजे हुआ जब ट्रक सैन डिएगो से फेडरल डिपोजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के कार्यालय जा रहा था। इसी दौरान ट्रक में रखे कई बैग खुल गए और दक्षिण कैलिफोर्निया की एक सड़क करेंसी नोटों से भर गई।

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें लोग सड़क से ये नोट उठाते और खुशी जताते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर नोट एक डॉलर या 20 डॉलर के थे। डेमी बैगी नाम की बॉडी बिल़्डर ने भी एक वीडियो शेयर किया है।  

ट्रक में रखे बैग कैसे खुल गए?

ट्रक में रखे बैग कैसे खुल गए और ये सबकुछ कैसे हुआ, इसे लेकर एफबीआई और कैलिफोर्निया हाइवे पैट्रोव (सीएचपी) जांच कर रही है। इस बीच लोगों से पैसे लौटाने का आग्रह किया गया है।

अधिकारियों ने ये नहीं बताया है कि कितने डॉलर का नुकसान हुआ है पर साथ ही कहा कि लोग अपनी इच्छा से काफी पैसे लौटा चुके हैं। सीएचपी के सर्जेंट कर्टिस मार्टिन ने कहा, 'लोगों को काफी पैसे मिले, वे काफी पैसे वापस ला रहे हैं।'

घटना के बारे में मार्टिन ने कहा कि ट्रक का एक दरवाजा खुल गया था और कैश बाहर आ गया। मार्टिन ने हिदायत दी कि जो लोग पैसे नहीं लौटाते हैं, उनकी पहचान होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बहरहाल, इस पूरी घटना के कारण दो घंटे तक कैलिफोर्निया फ्रीवे को बंद करना पड़ा।

टॅग्स :वायरल वीडियोअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?