लाइव न्यूज़ :

खौफनाक! घर में मृत मिला शख्स, पुलिस दाखिल हुई तो मिले 100 से ज्यादा जहरीले सांप

By विनीत कुमार | Updated: January 21, 2022 21:05 IST

अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घर में एक शख्स मृत मिला पर चौंकाने वाली बात ये रही कि उसके घर से 100 से ज्यादा जिंदा सांप बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेरिका के मैरीलैंड प्रांत की घटना, मृत मिले शख्स के घर से बरामद हुए 100 से ज्यादा सांप।मृत पाए गए शख्स की उम्र 49 साल थी, एक पड़ोसी ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी थी।

न्यूयॉर्क: अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत के एक घर में 100 से ज्यादा जहरीले सांपों के बीच एक शख्स मृत पाया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। शख्स की उम्र 49 साल थी। उसके बारे में एक पड़ोसी ने पुलिस को जानकारी दी थी। पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि उसने शख्से को अपने घर में अचेत अवस्था में देखा है। पड़ोसी के मुताबिक वह उस शख्स से मुलाकात करने गया था।

रिपोर्ट के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घर के मुख्य दरवाजे से अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने कहा कि किसी साजिश के संकेत नहीं मिले और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने मृत शख्स की पहचान अभी जारी नहीं की है।

घर में मिले कई प्रजातियों के 100 से ज्यादा जहरीले सांप

पुलिस के अनुसार शख्स के घर में कई अलग-अलग प्रकार के 100 से ज्यादा जहरीले जिंदा सांप मिले हैं। इसके बाद में पड़ोसियों को भी नहीं पता था। पुलिस के अनुसार विशेषज्ञों की देखरेख में सांपों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला गया है।

चार्ल्स काउंटी एनिमल कंट्रोल के प्रवक्ता जेनिफर हैरिस ने बताया कि विभाग ने 125 से अधिक सांपों को पकड़ा है। हैरिस ने कहा कि पड़ोसियों को इससे चिंता नहीं करनी चाहिए।

जेनिफर ने कहा, 'मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं, और पड़ोस में रहने वाले सभी को कि हमने नहीं देखा कि किसी भी सांप को सुरक्षित तरीके से नहीं पकड़ा गया या वो भागने में कामयाब रहा। मुझे पता है कि लोग चिंतित हैं कि आस-पास रहने वालों के लिए कुछ खतरा हो सकता है, लेकिन फिलहाल हम कह सकते हैं कि कोई सांप नहीं बचा होगा।'

अधिकारियों के अनुसार 14 फुट का बर्मी अजगर घर में सबसे बड़ा सांप था। जेनिफर ने कहा कि अपने 30 साल के लंबे करियर में उन्होंने पहली बार एक घर में सांपों का इतना बड़ा संग्रह देखा है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो