लाइव न्यूज़ :

मनोहर लाल खट्टर ने सोनिया गांधी को बताया, 'मरी हुई चुहिया', अलका लाम्बा ने वीडियो शेयर कर यूं दिया जवाब 

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 14, 2019 10:46 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: सोनीपत के खरखोदा पहुंचे सीएम खट्टर ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूरे देश में घूमी लेकिन खोदा पहाड़ और निकली 'मरी हुई चुहिया'।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। सोशल मीडिया पर मनोहर लाल खट्टर के इस बयान की आलोचना की जा रही है।

हरियाणा चुनाव-2019 की रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तुलना मरी हुई चुहिया से की। जिसका सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर मनोहर लाल खट्टर के इस बयान के लिए लोग कह रहे हैं कि एक महिला के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। आप छोड़ कांग्रेस में गईं चांदनी चौक की विधायक अलका लाम्बा ने वीडियो शेयर कर मनोहर लाल खट्टर को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, बीजेपी, आरएसएस से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा महिलाओं पर दिए गए ब्यान "मरी हुई चुहिया" दिखती है कि महिलाओं के प्रति इनकी सोच कितनी संकीर्ण है। अलका लाम्बा ने लिखा, महिलाओं के प्रति बीजेपी नेताओं की संकीर्ण संघी सोच है। 

अलका लाम्बा ने कहा, मनोहर लाल खट्टर का ये बयान हैरान करने वाला बिल्कुल नहीं है। ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने महिलाओं का अपमान किया हो। इस बयान से पता चलता है कि  मनोहर लाल खट्टर की महिलाओं के प्रति कैसी सोच है। मनोहर लाल खट्टर जब एक खुले मंच पर महिलाओं के लिए ऐसी सोच रख सकता है तो आप सोचिए कि एक बंद कमरे के पीछे उनका कैसा बर्ताव होगा।

आप भी देखें पूरा वीडियो 

देखें, लोगों ने क्या-क्या दी प्रतिक्रिया 

हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019: सोनीपत के खरखोदा पहुंचे सीएम खट्टर ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूरे देश में घूमी लेकिन खोदा पहाड़ और निकली 'मरी हुई चुहिया'।

ये पहला मौका नहीं है, जब मनोहर लाल खट्टर ने सोनियां गांधी को लेकर विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वह उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आतंकवादियों के लिए आंसू बहाती हैं। चुनावी रैली में खट्टर ने कहा था आतंकवादियों के प्रति नरम रुख रखने वाले आर्टिकल 370 को हटाने का समर्थन कैसे कर सकते हैं। 

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरसोनिया गाँधीअलका लांबाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी