लाइव न्यूज़ :

फिल्म देखकर पति-पत्नी ने ऐसे बनाया लूट का प्लान, टॉय गन लेकर पहुंचे ज्वैलरी शॉप, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 1, 2021 10:22 IST

गुजरात के अहमदाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है, जहां एक कपल ने फिल्म देखकर बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में ज्वैलरी शॉप लुटने का प्लान बनाया । हालांकि बाद में दोनों पकड़े गए ।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म देखकर पति-पत्नी ने ज्वैलरी शॉप लूटने का बनाया प्लान पति टॉय गन तो पत्नी हथौड़ा लेकर पहुंची शॉप लूटने पुलिस को बताया कि कोरोना के कारण काम ठप हो जाने की वजह से ये सब किया

अहमदाबाद :  अहमदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है , जहां एक पति-पत्नी टॉय गन लेकर ज्वैलरी शॉप लूटने पहुंचे लेकिन अफसोस कामयाब नहीं हो सके । पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो कपल ने कहा कि कोरोना काल में काम ठप हो जाने के बाद मजबूरी में उन्होंने ये काम किया । 

कोरोना काल के चलते बंद हुआ काम 

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला अहमदाबाद के कृष्णानगर इलाके का है । यहां स्थित एक ज्वेलरी शॉप में एक पति-पत्नी ने लूटपाट करने की कोशिश की लेकिन पकड़े जाने के बाद उन्होंने बताया कि कोरोना में उनका काम ठप हो गया, जिससे घर की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई । इसी बीच उन्होंने साउथ की एक  फिल्म देखी और ज्वेलरी शॉप लूटने का प्लान बनाया । 

प्लान के तहत दोनों पति-पत्नी मुंह पर कपड़ा बांधकर ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंच गए । पति ने हाथ में टॉय गन और पत्नी ने हथौड़ा पकड़ा रखा था और दोनों दोपहर के समय ज्वेलरी शॉप में घुस गए । उन्होंने स्टाफ को धमकाना शुरू किया । हालांकि जब स्टाफ ने डटकर लूटपाट का विरोध किया तो कपल की सच्चाई सामने आई , जिसके बाद दोनों माफी मांगने लगे। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मजबूरी नहीं होती तो हम कभी ऐसा काम नहीं करते । हालांकि पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया  है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

पुलिस ने पति का नाम भरत गोयल और पत्नी का नाम योगिता बताया है । भरत सिलाई का काम करता था लेकिन महामारी के कारण उसका काम पूरी तरह ठप हो गया और घर चलाना मुश्किल हो गया । इस बीच उन्होंने टीवी पर एक साउथ की फिल्म देखी, जिससे उन्हें लूट का आईडिया मिला और उन्होंने बाजार से टॉय गन और एक हथौड़ा खरीद लिया ।

टॅग्स :गुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल