लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने राहुल पर वीडियो शेयर कर कसा तंज, 'आजकल सपने देखने के लिए भी ट्यूशन लेना पड़ता है'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2018 05:48 IST

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सरकार बनाते ही किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर दी। इसी बीच का राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Open in App

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सरकार बनाते ही किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर दी। इसी बीच का राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि मीडिया के सामने राहुल को क्या बोलना है क्या नहीं  यह उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया बताते दिखे।

इस पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने इस विडियों को लेकर राहुल गांधी की चुटकी ली है। स्मृति ईरानी ने ट्वीट करते मंगलवार को यह वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा कि आजकल सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है ???

दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया खड़े हैं। मीडियावालों ने इन तीनों नेताओं के साथ राहुल गांधी पर भी सवालों की बौछार कर दी। ज्योतिरादित्य सिंधिया राहुल गांधी के साथ खड़े हैं और उन्हें बता रहे हैं कि पत्रकारों से क्या बात करनी है। 

वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि मीडियावालों के सामने आने के बाद राहुल गांधी पीछे मुड़कर अहमद पटेल से यह समझने लगे कि उन्हें किसानों की कर्जमाफी पर क्या बोलना है? अहमद पटेल ने राहुल से कहा, ‘आई एग्री’। इतना ही नहीं वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी से यह कह रहे हैं कि जो मोदी नहीं कर पाए, वो मैं करके दिखा चुका हूं। 

 इससे 40 लाख किसानों को फायदा होगा। कर्ज माफी की फाइल पर साइन करने के बाद मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'मैंने अपना वादा पूरा किया। खास बात ये है कि जो बातें वीडियो में राहुल को समझाई गईं वही उन्होंने मीडियो के सामने कही भी थीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है लोग तरह तरह ते सवाल राहुल गांधी और कांग्रेस से कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण पर अभी तक राहुल का कोई जवाब भी नहीं आया है। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल