लाइव न्यूज़ :

मनचलों ने महिला एंकर से की छेड़छाड़, महिला हेल्पलाइन से नहीं मिली कोई मदद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2018 13:55 IST

आगरा की म‌हिला एंकर दामिनी ने छेड़छाड़ के बाद मदद के लिए महिला हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांगी। लेकिन वहां से जब मदद नहीं मिली तो उन्होंने पूरा वाक्या फेसबुक पेज पर शेयर किया।

Open in App

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा की सबसे ज्यादा बात करते हैं, लेकिन आगरा में हाल ही में एक अलग ही नजारा देखने को मिला है। आगरा में एक महिला एंकर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ये मामला (25 जनवरी) का है जब न्यूज एंकर दामिनी माहौर रात को ऑफिस से घर जा रही थीं और दो लड़कों से उनके साथ छेड़छाड़ की। नशे में धुत दो लड़के काफी देर तक उनका पीछे भी करते रहे।

दामिनी ने घटना के बाद मदद के लिए महिला हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांगी लेकिन वहां से जब मदद नहीं मिली तो उन्होंने पूरा वाक्या फेसबुक पेज पर शेयर किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर एक्शन लिया है।

महिला हेल्पलाइन ने नहीं की मदद

टीवी एंकर का कहना है जब वह 25 जनवरी की रात ऑफिस से घर जा रही थीं तो सड़क पर दो लड़के उनका पीछा करने लगे और उनसे छेड़छाड़ की भी कोशिश करने लगे। जिसके बाद पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करके अपनी शिकायत रजिस्टर कराई लेकिन  वहां से उनको कोई मदद नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- 8 महीने की रेप पीड़िता की 3 घंटे चली सर्जरी, आरोपी लेना चाहता था बच्ची को गोद

यह भी पढ़ें- हैदराबाद : दो बोरों से मिले गर्भवती महिला के कटे हुए अंग, पहचान मुश्किल

दामिनी ने फेसबुक पर शेयर किया दर्द

महिला हेल्पलाइन से मदद ना मिलने के बाद पीड़िता एंकर ने अपने साथ हुई इस घटना का दर्द  फेसबुक पर भी शेयर किया। दामिनी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 25 जनवरी 2018 की रात 8 बजे मैं भगवान टॉकीज से एमजी रोड जा रही थी। भगवान टॉकीज से ये दोनों लड़के, जो नशे में थे, मुझे इशारा करते हुए मेरे साथ-साथ चलने लगे। मैंने पहले तो इनको नजर अंदाज किया, लेकिन थोड़ी देर बाद ये मुझसे बात करने की कोशिश करने लगे। सूरसदन पर आकर मैंने अपना रास्ता बदल लिया और दूसरी तरफ मुड़ गई। वहीं ये लोग भी पीछे-पीछे आ गए। जब मैं बहुत परेशान हो गई, तो मैं इन दोनों की गाड़ी के नंबर की फोटो खींचने लगी। इस दौरान पीछे बैठा युवक बोला कि नंबर फर्जी है। फिर जब मैंने उसकी फोटो ली तो वो अलग-अलग पोज देने लगा। शर्म और डर नाम की कोई चीज इनके चेहरे पर दिखाई नहीं दे रही। दामिनी ने जब अपने साथ हुई इस घटना को फेसबुक पर शेयर किया तो पुलिस हरकत में आई और माफी भी मांगी।

पुलिस एक्शन के बाद आरोपी गिरफ्तार

दामिनी के फेसबुक शेयर के बाद यूपी पुलिस हरकत में आ गई और छेड़छाड़ करने वाले इन दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों के नाम उबैदुल्लाह और सबाहुद्दीन बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों को आईपीसी के सेक्शन 354डी के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

दामिनी का ये पोस्ट फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग एंकर का पोस्ट अभी भी शेयर करके अपनी राय रख रहे हैं।

टॅग्स :आगराक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला