8 महीने की रेप पीड़िता की 3 घंटे चली सर्जरी, आरोपी लेना चाहता था बच्ची को गोद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 31, 2018 09:44 AM2018-01-31T09:44:53+5:302018-01-31T10:35:30+5:30

बच्ची के निजी अंगों की चोटों को ठीक करने के लिए आज (मंगलवार को) सुबह सर्जरी की गई। यह तीन घंटे तक चली। वह अभी खतरे से बाहर है और आईसीयू में है।

Eight-month-old’s rape: Parents say accused wanted to adopt her | 8 महीने की रेप पीड़िता की 3 घंटे चली सर्जरी, आरोपी लेना चाहता था बच्ची को गोद

8 महीने की रेप पीड़िता की 3 घंटे चली सर्जरी, आरोपी लेना चाहता था बच्ची को गोद

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में आठ महीने की बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया। बच्ची के निजी अंगों की चोटों को ठीक करने के लिए आज (मंगलवार को) सुबह सर्जरी की गई। यह तीन घंटे तक चली। वह अभी खतरे से बाहर है और आईसीयू में है।

बच्ची के माता-पिता ने बताया है कि सब कुछ सामान्य था शुक्रवार को बड़ी बेटी के जन्मदिन के सामारोह नें आरोपी शामिल हुआ था और बहुत जोरशोर से उसने तैयारियों में भाग भी लिया था। जब मेरी बेटी का जन्म हुआ था तब वह उसे गोद भी लेना चाहता था। लेकिन हमने उसे अपनी बेटी तब नहीं दी थी। हमेशा की तरह घटना वाले दिन भी मैं और मेरी पत्नी बच्ची को आरोपी भाई के पास छोड़कर चिंतामुक्त होकर काम पर चले गए थे, क्योंकि वह बेरोजगार था और अधिकतर घर पर ही रहता था।
 
मासूम  बच्ची की जब मां घर वापस आई तो उसने देखा कि बच्ची लगातार रो रही है और वह खून से लथपथ थी, पूछने पर पता चला कि दिन में बच्ची को आरोपी चचेरा भाई खिला रहा था, जिसके बाद घटना के बारे में पता लग गया। लड़की के पिता और उनके दोस्तों ने कहा कि उन्होंने ऐसे मामलों के बारे में पढ़ा था, लेकिन कभी नहीं सोचा कि उनके साथ क्या होगा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी  "सूरज ने अपराध कुबूल लिया है। माता-पिता काम पर जाते वक्त हमेशा बच्ची को परिवार के अन्य सदस्यों के पास छोड़ जाते थे। सूरज के खिलाफ पोस्को के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 2017 में 9.6% बलात्कार के मामलों में, आरोपी पीड़ितों के लिए जाना जाता था, उनमें से 14.2%, वास्तव में, उनके पीड़ितों से संबंधित होने के नाते।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक: 8 माह की नन्ही बहन बनीं 28 साल के भाई की हवस का शिकार

Web Title: Eight-month-old’s rape: Parents say accused wanted to adopt her

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे