लाइव न्यूज़ :

विवाह की खुशी में दूल्हे को शराब पीना भारी पड़ा, शादी में फेरे लेने से पहले दूल्हा गिरा, दुल्हन ने किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2021 14:02 IST

ताजगंज के निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्षों में अभी समझौता नहीं हुआ है और न ही उनकी ओर से कोई तहरीर दी गयी है। विवाह से इंकार के बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा के लिए दो दिन का समय मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को एक शादी में फेरे लेने से पहले ही दूल्हा चक्कर खाकर गिर गया।दुल्हन पक्ष ने समझा कि मिर्गी का दौरा पड़ गया लेकिन असल में वह नशे में था।शादी की खुशी में उसके दोस्तों ने उसे शराब पिला दी थी।

आगराः आगरा में विवाह की खुशी में दूल्हे को शराब पीना भारी पड़ा क्योंकि दुल्हन ने उसके साथ विवाह से इनकार कर दिया पुलिस के अनुसार दूल्हे पक्ष को बंधक बनाने की सूचना पर थाना ताजगंज से पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने बंधकों को छुड़वाया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गयी।

इस संबंध में सोमवार सायं में थाना ताजगंज के निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्षों में अभी समझौता नहीं हुआ है और न ही उनकी ओर से कोई तहरीर दी गयी है। विवाह से इंकार के बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा के लिए दो दिन का समय मांगा है।

पुलिस के अनुसार आगरा में गत रविवार को एक शादी में फेरे लेने से पहले ही दूल्हा चक्कर खाकर गिर गया। दुल्हन पक्ष ने समझा कि मिर्गी का दौरा पड़ गया लेकिन असल में वह नशे में था। शादी की खुशी में उसके दोस्तों ने उसे शराब पिला दी थी।

दुल्हन को जब इस बात का पता चला तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। यही नहीं बारात को बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि शादी नहीं हुई और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ गया।

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'