लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के व्हिप के बाद सोशल मीडिया पर यूनिफॉर्म सिविल कोड की चर्चा, यूजर्स बोले-कुछ बड़ा होने वाला है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 08:43 IST

भारतीय जनता पार्टी के व्हिप जारी करने के बाद ट्विटर पर #UniformCivilCode ट्रेंड हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे एक फरवरी को पेश हुए केंद्रीय बजट पर पिछले कुछ दिन से संसद में चर्चा चल रही है। विपक्षी सदस्यों ने जहां सरकार पर आर्थिक सुस्ती और बेरोजगारी के ‘‘रिकार्ड स्तर’’ को लेकर हमला बोला है, वहीं सत्तापक्ष के सदस्यों ने बजट में विभिन्न पहलों के लिए केंद्र की प्रशंसा की है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार (10 फरवरी) को व्हिप जारी करके अपने सभी सांसदों को मंगलवार (11 फरवरी) को अपने-अपने सदनों में उपस्थित रहने के लिए कहा है। बजट सत्र के अंतिम दिन केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चाओं का जवाब देने की उम्मीद है। सीतारमण के पहले लोकसभा और उसके बाद राज्यसभा में बोलने की उम्मीद है।

पार्टी ने यह अब तक स्पष्ट नहीं किया है कि व्हिप क्यों जारी किया गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ट्विटर पर #UniformCivilCode ट्रेंड हो रहा है। यूनिफॉर्म सिविल कोड बीजेपी का पुराना मुद्दा रहा है और पार्टी हर चुनावी घोषणा पत्र में इस मुद्दे को शामिल करती रही हैं।

इससे पहले भी सरकार ले चुकी है फैसला

आपको बता दें कि इससे पहले भी भाजपा सरकार ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करके नया बिल सदन में कई बार पेश किया है। कई बार तो महज कुछ घंटे की बिल पर चर्चा के बाद उसे दोनों सदन में पास करा देती है। देश ने देखा है कि किस तरह संविधान की अनुच्छेद 370 की बात हो या फिर तीन तलाक की बात हो। इन सभी बिल को भाजपा ने सदन में अचानक पेश किया है और कुछ घंटें की चर्चा के बाद बिल को पास कराने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात कानून का रुप दे दिया है। ऐसे में संभव है कि बजट सत्र के आखिरी दिन भाजपा कुछ बड़ा कर सकती है। हालांकि, इसमें कोई दो राय नहीं कि जब तक इस बात की पुष्टि सरकार या भाजपा की तरफ से नहीं हो जाए अटकलों को सच मानना सही नहीं होगा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहसंसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिलराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो