लाइव न्यूज़ :

रानू मंडल के बाद अब वायरल हुआ लखनऊ के उबर कैब ड्राइवर का वीडियो, आशिकी फिल्म का गा रहा गाना

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 16, 2019 10:05 IST

वायरल वीडियो की वजह से ही रानू मंडल फेमस हो पाई। रानू मंडल की आवाज सिंगर हिमेश रेशमिया को इतनी पसंद आई कि उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका भी दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउबर ड्राइवर विनोद कुमार उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है। ड्राइवर विनोद का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इनकी आवाज की लोग तारीफ कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल की रानू मंडल आज इंटरनेट पर हर तरफ छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का नया गाना तेरी-मेरी भी बॉलीवुड के गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने लॉन्च किया है। रानू मंडल के बाद अब उबर के कैब ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वो वीडियो में कैब ड्राइवर बॉलीवुड फिल्म आशिकी का गाना 'नजर के सामने' गाता हुआ दिख रहा है। 

ये उबर ड्राइवर उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है। वायरल वीडियो 55 सेकेंड का है। जिसको इंटरनेट पर कई बार देखा जा रहा है। वीडियो को एक शख्स ने पोस्ट करते हुये लिखा है, मैं लखनऊ में उबर ड्राइवर विनोद जी से मिला। यह एक बहुत अच्छे गायक हैं। प्लीज आप लोग सब इनका वीडियो देखिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये। ताकी ये और भी ज्यादा फेमस हो जाए। 

ड्राइवर विनोद का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इनकी आवाज की लोग तारीफ कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया की वजह से ही रानू मंडल इतनी मशहूर हो गई हैं। पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना ( इक प्यार का नगमा है) गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर हिमेश रेशमिया ने उनके साथ दो गानों की शूटिंग की। रानू मंडल पश्चिम बंगाल के रानाघाट के एक स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजारा करती थीं। 

टॅग्स :रानू मंडलवायरल वीडियोलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?