लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने पहनी NAMO स्वेट शर्ट, BJP के दूसरे नेताओं में भी मच गई होड़

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 13, 2019 15:04 IST

पीएम मोदी ने तारीफ क्या की, पार्टी नेताओं में इसे पहनने की होड़ मच गई। राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर और किरण रिजीजू जैसे दिग्गज नेता भी इसे पहने बीजेपी के रामलीला अधिवेशन में नजर आए, जिसकी तस्वीर पीयूष गोयल ने शेयर की।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 बेहद नजदीक हैं। ऐसे में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने को लेकर जबरदस्त कैंपेन चल रहा है। मंगलवार (8 जनवरी) को बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर 'नमो अगेन' लिखी स्वेट शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। ये फोटो वायरल हुई और खुद पीएम मोदी ने भी अनुराग ठाकुर की प्रशंसा कर दी।

पीएम मोदी ने तारीफ क्या की, पार्टी नेताओं में इसे पहनने की होड़ मच गई। राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर और किरण रिजीजू जैसे दिग्गज नेता भी इसे पहने बीजेपी के रामलीला अधिवेशन में नजर आए, जिसकी तस्वीर पीयूष गोयल ने शेयर की। साथ ही इसे खरीदने के लिए लिंक भी शेयर किया।

पीयूष गोयल ने लिखा- "आज पार्टी के अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित रहने का अवसर मिला, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन की अपील करती टी-शर्ट पहनी, आप भी ऐसी टी-शर्ट लें और सरकार के समर्थन में कमेंट में हमें अपनी सेल्फी भेजें।"

बीजेपी नेताओं की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गईं। पक्ष और विपक्ष की विचारधारा रखने वाले लोग अपने-अपने नजरिए से इस पर कमेंट करते दिख रहे हैं। 

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कई नारों के साथ मैदान में उतरी थी, जिनमें 'अबकी बार मोदी सरकार', 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी,' जैस नारे शामिल थे। इस बार के नए नारे में सिर्फ एक नया शब्द 'फिर' जोड़ा गया है। पोस्टर में लिखा गया है- 'अबकी बार फिर मोदी सरकार'।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपीयूष गोयललोकसभा चुनावविजयी उम्मीदवारों की सूची
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो