लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका: पानी पीने के लिए चिंपैंजी ने ली फोटोग्राफर की ऐसी मदद, बिजनेस मैग्नेट आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

By आजाद खान | Updated: August 21, 2023 16:04 IST

बिजनेस मैग्नेट आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि "इंसानों को समझना चाहिए कि जीव जंतुओं और पक्षियों जानवरो के सम्पूर्ण विकास के लिए पर्यावरण को बचाना अतिआवश्यक है। पर्यावरण के नुकसान से हर एक वर्ग को नुकसान है।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चिंपैंजी को एक फोटोग्राफर की मदद से पानी पीते हुए देखा गया है। इस वीडियो को बिजनेस मैग्नेट आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया है।

Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पानी पीने के लिए एक चिंपैंजी को एक फोटोग्राफर की मदद लेते हुए देखा गया है। इस वीडियो को बिजनेस मैग्नेट आनंद महिंद्रासोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया गया है। 

वीडियो में चिंपैंजी को फोटोग्राफर को बुलाते और उसकी मदद से पानी पीते हुए देखा गया है। यही नहीं इस क्लिप पर कई और यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे खूब शेयर भी किया है। जब से यह वीडियो अपलोड किया गया है तब से इसे छह लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

क्या दिखा वीडियो में 

जारी इस क्लिप में यह देखने को मिला है कि एक चिंपैंजी पहले फोटोग्राफर का हाथ पकड़कर लाता है और फिर उसे जमीन पर पड़े थोड़े से पानी उसे उठाकर दिखाता है। क्लिप के अनुसार, चिंपैंजी मानो शख्स को यह कह रहा हो को वे उसे ऐसे करके पानी पीलाए। इसके बाद शख्स ऐसे ही करता है और चिंपैंजी थोड़ा सा पानी पीता है। 

क्लिप के अगले हिस्से में चिंपैंजी शख्स के हाथ को फिर पानी से साफ करता है और फिर शख्स अपना दूसरा हाथ बढ़ा देता है। चिंपैंजी बिना कुछ सोचे हुए शख्स का दूसरा हाथ भी साफ करता है और वीडियो यही पर खत्म हो जाता है। 

क्लिप पर क्या बोले बिजनेस मैग्नेट आनंद महिंद्रा

इस वीडियो को शेयर करते हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट भी लिखा है और इसके जरिए उन्होंने अपने समुदाय और कार्यस्थल के लोगों की सहायता और समर्थन करने के महत्व को रेखांकित किया है। इस क्लिप को अब तक 11 हजार लाइक्स मिल चुकी है। 

वहीं वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि "इस क्लिप से एक अच्छा संदेश मिला है।" यही नहीं एक और यूजर ने भी इस पर कमेंट किया है और कहा है कि "इंसानों को समझना चाहिए कि जीव जंतुओं और पक्षियों जानवरो के सम्पूर्ण विकास के लिए पर्यावरण को बचाना अतिआवश्यक है। पर्यावरण के नुकसान से हर एक वर्ग को नुकसान है।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोआनंद महिंद्रासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल