लाइव न्यूज़ :

'कॉपी-पेस्ट आइटम' है आमिर और अमिताभ की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, ट्विटर पर लोगों ने इस तरह मारे ताने

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 27, 2018 13:20 IST

Aamir khan Amitabh bachchan Thugs Of Hindostan Trailer reaction on Twitter: फिल्म 8 नवंबर 2018 को रिलीज हो रही है। पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ नजर आएंगे।

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर:  आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म यशराज फिल्म्स की बैनर की तहत बन रहा है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज में से एक होगी। पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ नजर आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेलर में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार आवाज से शुरू होती है। कहानी 1795 की ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत आने के साथ शुरू होती है। अगले ही सीन में एंट्री होती है अमिताभ बच्चन की। ठग के लुक में उनके एक्शन सीन आपको हैरान कर देंगे। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी आमिर खान को देखकर होगी। उनकी कॉमेडी और जुगलबंदी बांधकर रखती है। हालांकि उनके बोलने का लहजा आपको 'पीके' की याद दिला सकता है।

फिल्म के ट्रेलर को लेकिन सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। ट्विटर पर चले रहे हैशटैग #ThugsOfHindostanTrailer में लोगों में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कुछ लोगों ने तो फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्ल दिया है तो वहीं कुछ फैन्स ये कह रहे हैं कि फिल्म से जितनी उनको उम्मीद थी, फिल्म उस लायक नहीं है। 

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ये फिल्म पूरी तरह से कॉपी पेस्ट लग रही है। बता दें कि फिल्म हॉलीवुड  एक्‍टर जॉनी डेप की 'पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन' सीरीज की फिल्‍म पर आधारित है। फिल्म में एक ऐसे ठग की कथा है जिसका गैंग 19वीं सदी की शुरुआत में ब्रिटिश भारत में अंग्रेजों के लिए खासा सिरदर्द बन गया था। 

आप भी देखें ट्वीट 

कुछ यूजर्स से फिल्म 'बाहुबली' का भी कॉपी बता रहे हैं। कुछ यूजर्स आमिर खान को 'गरीबों का जैक स्पैरो' तक बोल रहे हैं। कुछ लोगों ने आमिर खान के लुक को भी पसंद नहीं किया है। उनका कहना है कि आमिर खान अपने अंदाज में नजर नहीं आ रहे हैं। 

फिल्म 8 नवंबर 2018 को रिलीज हो रही है। फिल्म के लिए यूं तो आमिर खान के फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। फिल्म की शूटिंग ज्यादातर माल्टा और राजस्थान में की गई है। फिल्म को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है।  यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

टॅग्स :ठग्स ऑफ हिन्दुस्तानआमिर खानअमिताभ बच्चनकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

ज़रा हटके अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया