लाइव न्यूज़ :

तालिबानी राज में एक युवक को पहले मारे थप्पड़, फिर काटे बुरी तरह से सिर के बाल, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: January 4, 2022 20:09 IST

इहतेशाम अफगानी नाम के एक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। यूजर द्वारा कैप्शन में लिखा है, तालिबान ने एक युवक को गिरफ्तार किया है और जबरन इसके बाल काटे जा रहे हैं।

Open in App

सोशल मीडिया में तालिबानी राज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स के द्वारा एक युवक को थप्पड़-थप्पड़ जड़ मारा जा रहा है। मारने वाला शख्य उस नौजवान के बाल भी काटता हुआ नजर आ रहा है। 

इहतेशाम अफगानी नाम के एक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। यूजर द्वारा कैप्शन में लिखा है, तालिबान ने एक युवक को गिरफ्तार किया है और जबरन इसके बाल काटे जा रहे हैं। इन जानवरों (तालिबानियों) ने युवक के आत्मसम्मान को इतना नुकसान पहुंचाया है कि वह इसे जीवन भर महसूस करेगा। यह आज का अफगानिस्तान है जहां किसी को भी अपनी मर्जी से जीने का अधिकार नहीं है।

हालांकि आरटीए पश्तो (RTA Pashto) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह पता चलता है कि यह वीडियो काबुल में तालिबान राज के शुरुआती दिनों का है। वहीं वीडियो में जिस युवक को पीटा जा रहा है उसे एक चोर बताया जा रहा है, जिसने लोगों का बटुआ चुराया था। 

आरटीए पश्तो पश्तो ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, काबुल विजय के शुरुआती दिनों में डकैती के आरोप में इस युवक को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल