लाइव न्यूज़ :

एक ऐसा शहर जहां रेप करना अपराध नहीं है, यहां हर तीसरा पुरुष रेपिस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: July 21, 2018 11:41 IST

रिपोर्ट की मानें तो यहां हर तीसरा पुरुष बलात्कारी है। मतलब ये की यहां की कुल आबादी के 38 प्रतिशत लोग बलात्कारी हैं।

Open in App

जोहानसबर्ग, 21 जुलाई: डीपस्लूट दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में एक ऐसा इलाका है जहां रेप होना बहुत ही आम बात है। बीबीसी की एक रिपोर्ट की मानें तो यहां के दो युवकों ने बताया है कि उन्होंने खुद अबतक कई महिलाओं का बलत्कार किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। यहीं नहीं बल्कि उनलोगों ने बिना किसी शिकन के अपने अपराध की कहानियां रिपोर्टर को सुनाई। वह युवक कैमरा के सामने अपना चेहरा दिखने में जरा भी नहीं हिचके। हालांकि वह अपना नाम गुप्त रखना चाहते थे।  

ये भी पढ़ें: पत्रकार कल्पेश याग्निक को रेप और मौत के मामले में फंसाने की धमकी देती थी महिला पत्रकार, मामला दर्ज

उन युवकों ने बताया कि हम कभी भी किसी के घर का दरवाजा खटखटा देते हैं, और जब दरवाजा खुलता है तो उनके घर में घुस के चाकू निकाल लेते हैं। वह चिल्लाती रहती है, फिर उन्हीं के बिस्तर पर ले जाकर हम उनका रेप करते हैं। यही नहीं उनमें से एक युवक ने बताया कि उसने अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड का उसके सामने ही रेप किया है।  

रिपोर्ट की मानें तो यहां हर तीसरा पुरुष बलात्कारी है। मतलब ये की यहां की कुल आबादी के 38 प्रतिशत लोग बलात्कारी हैं। इस बात का खुलासा साल 2016 के एक सर्वे में हुआ था। इस सर्वे के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ विटवॉटर्सरंड ने लगभग 2,600 से पुरुषों से बात की थी। इसमें पता चला था कि कई पुरुषों ने एक ही महिला के साथ कई बार बलात्कार किया था। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट के वकील रेप के आरोप में गिरफ्तार, आरोपी दिल्ली सरकार के पैनल में है शामिल

वहीं यहां कि महिलाओं का कहना है कि बहुत कम महिलाएं ही रेप का विरोध कर पाती हैं। लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता। क्योंकि डीपस्लूट में बलात्कार अपराध नहीं है।पिछले तीन साल में डीपस्लूट में बलात्कार की लगभग 500 शिकायतें हुई हैं। लेकिन इसपर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। यहीं नहीं यहां के दूसरे अपराधों को लेकर भी लोगों में कानून का डर नहीं है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :रेपवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी