लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार में कपड़े की दुकान में घूसा मोटरसाइकिल, बाल-बाल बचे ग्राहक; सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा वाकया

By अनिल शर्मा | Updated: November 11, 2021 10:03 IST

इस हादसे में किसी को को चोट नहीं आई है। गनीमत यह रही कि बाइक की चपेट में आने से सभी ग्राहक साफ-साफ बच गए। बाइकसवार भी बाद में अपने बल पर खड़ा होने में कामयाब होता है। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना तेलंगाना के खम्मम जिले के रावीचेट्टू बाजार में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुईदुर्घटना मोटरसाइकिल के ब्रेक की विफलता के कारण हुई थी

तेलंगानाःतेलंगाना में एक कपड़े की दुकान में तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल घूस गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना सोमवार रात की है जब लोग दुकान में खरीदारी कर रहे थे। 

दुकान की सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दुकान में लोग खरीदारी कर रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार में एक बाइक दुकान के अंदर जा टकराता है। बाइक इतनी तेज होती है कि दुकान के काउंटर से टकराने के बाद जहां बाइक गिर जाती है वहीं बाइकसवार उछल कर नीचे काउंटर के पीछे जा गिरता है।

हालांकि इस हादसे में किसी को को चोट नहीं आई है। गनीमत यह रही कि बाइक की चपेट में आने से सभी ग्राहक साफ-साफ बच गए। बाइकसवार भी बाद में अपने बल पर खड़ा होने में कामयाब होता है। 

बताया जा रहा है कि घटना तेलंगाना के खम्मम जिले के रावीचेट्टू बाजार में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के ऑडियो से पता चलता है कि दुर्घटना मोटरसाइकिल के ब्रेक की विफलता के कारण हुई थी। बाइक चलानेवाले से इसके बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि मोटरसाइकिल का ब्रेक फेल हो गया था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :अजब गजबतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी