लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब: 90 साल की उम्र में 5वीं शादी रचाकर बुजुर्ग बना देश का सबसे उम्रदराज दूल्हा, कहा-भविष्य में और करूंगा विवाह

By आजाद खान | Updated: July 17, 2023 13:43 IST

90 साल के दूल्हे के शादी करने पर उसके पोते ने बधाई देते हुए कहा कि "इस शादी के लिए मेरे दादाजी को बधाई, आपके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब के अफीफ प्रांत एक बुजुर्ग ने पांचवी शादी रचाई है। इस शादी के बाद बुजुर्ग देश के सबसे उम्रदराज दूल्हा बन गए है। शादी के बाद दिए गए इंटरव्यू में बुजुर्ग ने कहा कि वे भविष्य में और भी शादी करेंगे।

रियाद:  सऊदी अरब के अफीफ प्रांत में एक बुजुर्ग द्वारा पांचवी शादी करने का एक मामला सामने आया है। इस बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे यूजर्स उसे बधाई देते हुए दिखाई दिए है। 

बुजुर्ग की पांचवी शादी पर बोलते हुए उसके पोते ने कहा है कि  "इस शादी के लिए मेरे दादाजी को बधाई, आपके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।" अपनी शादी पर बोलते हुए बुजुर्ग ने अरेबिया टीवी को एक इंटरव्यू दिया है और उसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने एक सुन्नत को अदा किया है और इस दौरान वे अविवाहित लोगों को जल्द शादी करने की भी सलाह दी है। 

क्या है पूरा मामला

 खाड़ी देश सऊदी अरब के अफीफ प्रांत के नासिर बिन दहैम बिन वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी 90 साल के है और इस उम्र में उन्होंने अपनी पांचवी शादी की है। नासिर बिन ने यह शादी रचाकर देश के सबसे उम्रदराज दूल्हा बन गए है। 

बता दें कि शादी के बाद नासिर बिन अभी अपनी नई बेगम के साथ हनीमून पर है। अपनी शादी पर इंटरव्यू देते हुए नासिर बिन ने कहा है कि उनकी अच्छी सेहत का राज उनकी शादी है और बच्चे पैदा करना है। नासिर बिन ने यह भी कहा है कि वे आगे और शादी करने की इच्छा रखते है। 

बुजुर्ग ने गिनाए शादी के फायदे

90 साल की उम्र में शादी करने वाले नासिर बिन ने शादी के कई फायदे गिनाए है। उन्होंने कहा है कि 'मैं अपने हनीमून पर आया हूं और फिलहाल काफी खुश हूं।' उनके अनुसार, शादी एक ऐसा बंधन है जिसे शरीर के सुख और आराम के लिए किया जाता है। 

ऐसे में जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि बुढ़ापे में शादी क्यों किया तो इस पर वे बोले कि क्या कही इस बात से मना किया गया है कि बुढ़े शादी नहीं कर सकते है। नासिर बिन ने शादी को धर्म और परंपराओं की रक्षा बताया है। 

टॅग्स :अजब गजबसऊदी अरबसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'