लाइव न्यूज़ :

भयावह वीडियो: कांगो के एक ढह चुके खदान के अंदर फंसे हुए थे 9 खनिक, शख्स ने जान पर खेलकर ऐसे सबको जिंदा निकाला बाहर

By आजाद खान | Updated: March 28, 2023 15:58 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स खदान के एक हिस्सा को खोदकर उसमें से फंसे हुए खनिकों को बाहर निकाल रहा है। ऐसे में खनिकों को जिंदा निकलते देख वहां मौजूद लोग खुशी से हल्ला भी करते हुए नजर आ रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर कांगो का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक ढह गए खदान से 9 खनिकों को जिंदा निकाला गया है। इन फंसे हुए खनिकों को बचाने के लिए एक शख्स अपनी जान पर खेल गया था।

Viral Video:सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो तेज से वायरल हो रहा है जिसमें एक सोने के खदान में फंसे हुए नौ खनिकों को एक-एक करके बाहर निकलते हुए देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य का है जहां पर एक सोने के खदान के ढह जाने से कुछ खनिक उसमें फंस गए थे। 

ऐसे में एक शख्स की मदद के कारण खदान में फंसे नौ खनिक सुरक्षापूर्वक बाहर निकल जाते है। जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है तब से इसे हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। बता दें कि इलाके में भारी बारिश के कारण वहां के खदानों के ढह जाने की खबरों में इजाफा हुआ है।  

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक खदान के ढह जाने से कुछ खनिक उसमें फंस जाते है जिन्हें एक शख्स द्वारा निकालते हुए देखा जाता है। वीडियो में यह दिख रहा है कि शख्स अपनी जान को जोखिम में डालते हुए खदान के एक हिस्से को कुदाल से खोद रहा है जिससे एक एक करके खदान में फंसे खनिक बाहर निकल रहे है। 

ऐसे में यह देखा गया है कि एक-एक करके इस हिस्से में फंसे हुए नौ खनिक जिंदा यहां से बाहर निकल रहे है जिसे देख वहां मौजूद लोग खुशी से हल्ला कर रहे है। वीडियो में यह देखा गया है कि गिर रहे मलबों से बचते हुए शख्स सभी फंसे हुए खनिकों को बाहर निकालता है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को @PerneInAGyre नामक एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के न्यांगो में घटी है। ऐसे में जब से इस वीडियो को शेयर किया गया है तब से इसे 51 हजार लोगों द्वारा देखा गया है। यही नहीं इस ट्वीट को आठ सौ से भी ज्यादा लाइक्स मिले है। 

वहीं इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे है। कुछ इन खदानों के हालत को लेकर ट्वीट कर रहे है तो कुछ इन खनिकों के लिए चिंता व्यक्त करते हुए नजर आ रहे है। बता दें कि भारी बारिश के बाद शनिवार को ढह गए दक्षिण किवु प्रांत जैसे छोटे स्थलों पर खनन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में इन खदानों के ढह जाने के पीछे कई कारण है जैसे  सुरक्षा प्रक्रिया और उचित उपकरणों का इस्तेमाल ने करना।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो