लाइव न्यूज़ :

चमत्कार या विज्ञान: 74 साल की उम्र में महिला बनी मां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 04:05 IST

मंगयम्मा ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया के जरिए गर्भ धारण किया था। मंगायम्मा और उनके पति वाई राजा राव को शादी के 54 साल बाद भी कोई औलाद नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले साल 2018 में दंपति ने गुंटूर के अहल्या नर्सिंग होम आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। पिछले 9 महीने से दंपति अस्पताल में थे।

आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक 74 साल की महिला ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो गई है। डॉक्टर इसे विज्ञान का चमत्कार बता रहे हैं। आईवीएफ के सहारे के बाद आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के नेललापतीर्पाडू की रहने वाली मंगायम्मा ने दो जुड़वे बच्चों को जन्म दिया है। 

मंगायम्मा और उनके पति वाई राजा राव को शादी के 54 साल बाद भी कोई औलाद नहीं थी। जिसकी वजह से उन्होंने आईवीएफ तकनीक की मदद ली। पिछले साल 2018 में दंपति ने गुंटूर के अहल्या नर्सिंग होम आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। मंगायम्मा ने अपने बच्चों को जन्म भी अहल्या नर्सिंग होम में ही दिया है। 

मंगयम्मा ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया के जरिए गर्भ धारण किया था। डॉक्टरों की टीम को लीड कर रहे डॉक्टर उमाशंकर ने बताया कि मंगयम्मा का चार डॉक्टरों की एक टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन किया है। उन्होंने जुडवां बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। 

पति वाई राजा राव ने कहा कि उन्होंने अपने 55 वर्षीय पड़ोसी को आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए गर्भ धारण करने के बाद उसपर विचार करने को सोचा था। उन्होंने बताया कि पिछले नव महीने से वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में ही हैं। लेकिन बच्चों की शक्ल देखने के बाद वह अपनी सारी तकलीफ भूल गये हैं।  

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसआईवीएफ तकनीक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो