लाइव न्यूज़ :

70 साल की महिला को बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने कुंए में लगाई छलांग, सोशल मीडिया पर मिली तारीफ

By स्वाति सिंह | Updated: November 14, 2020 21:33 IST

एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने 70 वर्षीय महिला की जान बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस कॉन्स्टेबल ने 70 वर्षीय महिला की जान बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। उन्हें डायल 100 के जरिए सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला अपने घर के कुएं में गिर गई है।

आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट के गुदुर गांव में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने 70 वर्षीय महिला की जान बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। यह घटना बुधवार की है। बताया जा रहा है कि लगभग रात के 11:50 बजे कांस्टेबल ए शिव कुमार और श्याम रोज की तरह बीट पर थे। तभी उन्हें डायल 100 के जरिए सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला अपने घर के कुएं में गिर गई है। 

'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' में छपी एक खबर के मुताबिक, जब कुछ ही मिनटों में कॉन्स्टेबल घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने पाया कि बुजुर्ग महिला बी सावित्री डूबने वाली है। जब उन्हें कोई सीढ़ी या रस्सी नहीं मिली तो शिव कुमार ने बिना अपनी जान की परवाह किए कुएं में छलांग लगा दी। उन्होंने कहा, 'उस वक्त मेरा एक ही मकसद था कि मैं उन्हें किसी तरह बचा लूं। मैंने दादी को डूबने से बचाने के लिए अपनी गोद में बैलेंस किया।'

हालांकि, लोगों की भीड़ मौके पर जुट चुकी थी लेकिन अंधेरे और कुएं की गहराई के चलते लोग कुछ नहीं पा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां के लोगों और कुमार के सहयोगी श्याम को रस्सी का इंतजाम में लगभग 10 मिनट लगे जिसके बाद उसकी मदद से उन्होंने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

साथ ही लोगों ने अस्पताल से बुर्जुग महिला के लिए एक मेडिकल स्टाफ को बुलाया। हालांकि यह भी बताया गया कि अस्पताल के कर्मचारी मौके पर नहीं आ सकते। जिसके बाद फिर खुद शिव कुमार ने आरएमपी को बुलाया। उन्होंने बुजुर्ग महिला को चिकित्सा सहायता प्रदान की। दोनों कॉन्स्टेबल के प्रयासों की स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने सरहाना की है

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…