लाइव न्यूज़ :

वीडियो: नए साल के जश्न के बीच घर की छत पर आया 6 फुट का अजगर, देखते ही लोगों के छूटे पसीने और फिर...

By अमित कुमार | Updated: January 2, 2021 16:50 IST

नए साल की खुशी मनाने के दौरान अगर अचानक 6 फुट का अजगर सामने आ जाए तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ मुंबई में हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल का स्वागत कर रहे धारावी के लोगों के सामने अचानक एक अजगर आ गया। घर की छत पर अजगर को देखते ही लोगों के पसीने छूट गए। हालांकि, अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और समय रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

सांप का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के पसीने छूट जाते हैं. ऐसे में अचानक किसी के सामने सांप आ जाए और वो भी बेहद खतरनाक, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसकी क्या हालत होगी?  ऐसा ही कुछ मुंबई के धारावी इलाके में नए साल के जश्न के बीच हुआ। जहां नए साल सेलिब्रेट कर रहे लोगों की नजरें घर की छत पर मौजूद एक 6 फुट के अजगर पर पड़ी। 

दरअसल, धारावी पुलिस स्टेशन के हद में वाई जंक्शन के नजदीक एक घर में 6 फुट लंबा अजगर मिलने से लोगों में डर पैदा हो गया। लोगों ने घर में अजगर मिलने की सूचना मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस बिना देर किए ही घर में पहुंची और सांप को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस कांस्टेबल मुरलीधर जाधव ने बहादुरी दिखाते हुए हाथों से सांप को एक थेले में डाल दिया। 

लोगों ने सांप पकड़े जाने के बाद पुलिस कांस्टेबल मुरलीधर जाधव से हाथ मिलाया। यहां तक कि मुंबई पुलिस के जय के नारे भी लगाए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी पुलिस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईधारावीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO