लाइव न्यूज़ :

आसमान में इस महीने दुर्लभ नजारा, बिना दूरबीन या टेलिस्कोप के 5 ग्रह एक साथ देख सकेंगे, 18 साल बाद होने जा रहा है ऐसा

By विनीत कुमार | Updated: June 5, 2022 09:08 IST

इस पूरे महीने आम लोग आसमान में पांच ग्रह एक साथ बिना किसी उपकरण के मदद के देख सकेंगे। इससे पहले 2004 में ऐसा हुआ था जब पांच ग्रह एक साथ आए थे।

Open in App

नई दिल्ली: अंतरिक्ष में होने वाली हलचल पर नजर रखने वालों के लिए यह महीना खास होने जा रहा है। दरअसल, इस पूरे महीने यानी जून में एक बेहद दुर्लभ नजारे के तहत धरती से पांच ग्रह बिना किसी उपकरण की मदद के देखे जा सकते हैं। पांच ग्रह- बुध (Mercury), शुक्र (Venus), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) इस महीने सूर्य से एक सीध में हैं और इन्हें सुबह-सुबह बिना दूरबीन या टेलिस्कोप की मदद के देखा जा सकता है।

जब दो से तीन ग्रह एक साथ आते हैं तो इसे कंजंक्शन (conjunction) कहते हैं। वहीं, पांच ग्रहों का इस तरह साथ आना बेहद दुर्लभ है। पिछली बार ये पांच ग्रह दिसंबर 2004 में एक साथ आए थे। इसके बाद इन्हें 2040 में एक साथ देखा जा सकेगा।

बहरहाल, इस महीने पांचों ग्रहों को देखने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत जल्दी करनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बुध जो सूर्य के सबसे निकट है, वह सूरज के उगते ही गायब हो जाता है। इन अद्भुत दृश्य को देखने के लिए जरूरी है कि आप किसी ऊंचाई वाले स्थान पर या खुले जगह पर जाएं। इसके बाद पूर्वी क्षितिज की ओर देखें।

पांचों ग्रह पूरे महीने इसी तरह दिखाई देंगे। हालांकि, उन्हें सभी दिनों में देखना मुश्किल हो सकता है। कुछ तारीखों में यह नजारा बेहद स्पष्ट दिखाई देगा। इनमें से पहले दो दिन 3 जून और 4 जून थे।

इसके बाद 24 जून वह तारीख है जब इस नजारे को साफ तौर पर देखा जा सकेगा। स्काई एंड टेलीस्कोप के अनुसार इस दिन सुबह पांचों ग्रह लंबी अवधि (लगभग एक घंटे) के लिए दिखाई देंगे। बुध ग्रह को पहचानना आसान होगा क्योंकि यह बेहद चमकीला नजर आएगा। इसके अलावा पांच ग्रहों के इस परेड में शुक्र और मंगल के बीच स्थित एक अर्धचंद्राकार चंद्रमा (crescent Moon) भी नजर आएगा।

टॅग्स :साइंस न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

स्वास्थ्यविज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की उत्प्रेरक शक्ति

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल