लाइव न्यूज़ :

नन्ही बच्ची का फ्रैक्चर हुआ पैर तो अपनी गुड़िया को भी चढ़वाया प्लास्टर, सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ!

By स्वाति सिंह | Updated: August 31, 2019 08:25 IST

दिल्ली स्थित लोकनायक अस्पताल में भर्ती एक बच्ची और उसकी गुड़िया की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर मने 11 महीने की बच्ची और उसकी गुड़िया के दोनों पैर में प्लास्टर हुआ है।

Open in App

डॉक्टरों को ग्यारह महीने की एक छोटी बच्ची के पैर पर प्लास्टर चढ़ाने के लिए खास तरकीब लगानी पड़ी। इस बच्ची के पैर में गंभीर चोट आ गई थी, जिसके बाद डॉक्टर्स को प्लास्टर चढ़ाने की जरूरत थी। लेकिन बच्ची इतनी घबराई हुई थी कि डॉक्टर्स उसका इलाज नहीं कर पा रहे थे। 

आखिरकार डॉक्टर्स ने एक ऐसा पैंतरा अपनाया जिसके बाद बच्ची इलाज कराने के लिए राजी हुई। दरअसल डॉक्टर्स को पहले बच्ची के बगल में नजर आ रही गुडि़या के पैर पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। इसके बाद ही बच्ची इलाज के लिए तैयार हुई। इतना ही नहीं, बच्ची को दवा या इंजेक्शन देने के लिए भी डॉक्टर्स को ऐसा ही करना पड़ा। 

गुडि़या को दवा और इंजेक्शन देने के बाद ही बच्ची ऐसा करने के लिए तैयार हो रही थी। यह वाकया दिल्ली के लोकनायक अस्पताल का है। 

बच्ची की मां ने जब डॉकटर्स को बताया कि वह अपनी गुडि़या के साथ दिनभर खेलती रहती है तो डॉक्टर्स को इलाज करने का ये आिइडया मिला। दिल्ली के दरियागंज में रहने वाली फरीन दो सप्ताह पहले अपने बेड से नीचे गिर गई थी। इस घटना में उसके पैर में फैक्चर हो गया। इसके बाद बच्ची के परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए।

टॅग्स :दिल्लीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल