लाइव न्यूज़ :

छोटी बच्ची ने हैरतअंगेज प्रैक्टिस कर जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया लोगों ने की जमकर तारीफ

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 28, 2021 19:21 IST

सोशल मीडिया पर एक बिना पैरों के जिम्नास्टि करने वाली लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह अक्षमता के साथ भी शानदार प्रदर्शन कर रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देबिना पैरों के बच्ची ने दिखाया कमाल का जिम्नास्टिकहाथों के बल पर किया शानदार पुश-अप्सलड़की अपने जीवन की मुसीबत से घबराई नहीं

मुंबई : हम में से कई लोग हर छोटी-बड़ी चीज के लिए अपना किस्मत को कोसते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है , जो अपनी किस्मत को कोसने की बजाय अपनी मेहनत और संघर्ष पर यकीन करते हैं । ऐसा ही कुछ कर दिखाया है इस बच्ची ने , जिसके दोनों पैर नहीं हैं । यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है । 

सोशल मीडिया पर इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें बिना पैर वाली लड़की को जिम्नास्टिक ट्रेंनिंग करते हुए देखा जा सकता है । इसके साथ ही लड़की पुश-अप्स भी करती नजर आती है । बिना दोनों पैरों के इस तरह की मुश्किल ट्रेंनिंग करना बिल्कुल भी आसान नहीं है । मगर लड़की ने दिखा दिया कि कोई मुसीबत उसकी राह में अड़चन पैदा नहीं कर सकती है । इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई लड़की की हौसलाअफजाई कर रहा है ।

इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वैसे ही लोगों ने तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी । एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि जिम्नास्टिक सबसे मुश्किल इवेंट है ।  खासकर पर बिना पैर वाले इंसान को इस तरह की कड़ी मेहनत करते देखना अद्भुत है । वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मेरे ख्याल से लड़की की हिम्मत को कोई नहीं हरा सकता है । अब तक इस वीडियो को 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है । 

टॅग्स :वायरल वीडियोchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल