लाइव न्यूज़ :

Suez Canal जाम 6 दिन बाद खुला, हर घंटे हो रहा था 3 हजार करोड़ का नुकसान | Suez Canal Crisis Explainer

By गुणातीत ओझा | Updated: March 30, 2021 18:49 IST

Open in App
स्वेज नहर जामक्यों पुरी दुनिया के लिए था मुश्किल भरा वक्त ?Suez Canal Crisis Explainer: स्वेज नहर में 23 मार्च से लगे जाम से छह दिन के अथक प्रयासों के बाद आखिरकार सोमवार को छुटकारा मिल ही गया। नहर में फंसे 'एवर गिवेन' नाम के जहाज को रास्ते से हटाकर जलमार्ग को सुचारू किया जा चुका है। जहाज के फंसने की वजह से दुनिया के सबसे ज्यादा व्यस्त इस जलमार्ग पर यातायात बंद हो गया था। इस रास्ते पर लगे जाम से हर घंटे लगभग 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। नहर के बंद होने से वैश्विक व्यापार को बड़ा झटका लगने की आशंका थी। ‘लेथ एजेंसीज’ के मुताबिक 10 ‘टगबोट’ की मदद से नहर में फंसे जहाज को निकाला जा सका। सोमवार शाम जहाज को पानी की सतह पर लाने में सफलता मिली। एशिया और यूरोप के बीच पनामा का मालवाहक ‘एवर गिवेन’ जहाज स्वेज नहर में बीते मंगलवार को फंसा था। इन 6 दिनों तक पूरी दुनिया की निगाहें स्वेज नहर पर टिकी थीं। यह जलमार्ग वैश्विक परिवहन के लिए बेहद अहम है। आइये आपको बताते हैं इस नहर से जुड़ी जरूरी बातें और इसका महत्व..
टॅग्स :स्‍वेज नहर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वस्वेज नहर में फंसे पोत को निकालने में मिली आंशिक सफलता, जानें क्या है अपडेट

विश्वस्वेज नहर में फंसे जहाज को निकालने के लिए कोशिश जारी, भारत ने बनाई चार सूत्री योजना

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका