लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की के हत्‍यारे को सरेआम फांसी की मांग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 25, 2018 20:40 IST

Open in App
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत ने पंजाब प्रांत के कसूर में नाबालिग लड़की के बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गये आरोपी को 14 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया। इस बीच पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी को सरेआम फांसी देने की मांग की। शरीफ ने दावा किया कि जैनब के परिजन, वो खुद और पूरा देश भी आरोपी के लिए इसी किस्म की सजा चाहता है समाचार पत्र डॉन के मुताबिक संदिग्ध इमरान अली को  पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायाधीश सज्जाद अहमद के सामने पेश किया गया। सरकारी वकील अब्दुल राउफ वट्टू ने अदालत से उसकी 15 दिन की हिरासत मांगी। समझा जाता है कि वह आदतन हत्यारा एवं बलात्कारी है। वट्टू ने अदालत को बताया कि पुलिस को पता चला है कि संदिग्ध बच्चियों को मिठाई दिलाने के बहाने उन्हें अपने जाल में फंसाता था। जब न्यायाधीश ने पूछा कि क्या उनके पास इस आरोप के पक्ष में कोई सबूत है तो उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने एक पॉलीग्राफ परीक्षण दिया है जिससे इसकी पुष्टि होती है पांच जनवरी को लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर कसूर में ये लड़की अपने घर के पास धार्मिक ट्यूशन सेंटर में जाने के बाद गायब हो गयी थी। उसके माता-पिता उमरा के लिए सऊदी अरब में थे और वो अपने मामा के साथ रहती थी। उसके अपहरण के बाद सीसीटीवी फुटेज में वह पीरोवाला रोड पर एक अजनबी के साथ टहलती नजर आयी। नौ जनवरी को शाहबाज खान रोड के नजदीक उसका शव मिला।
टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी